
IIT (ISM) Dhanbad: जेईई एडवांस में 600 तक रैंक लाने वालों के लिए IIT, ISM धनबाद (IIT (ISM) Dhanbad) ने फ्री बीटेक करने का ऑफर दिया है. ये ऑफर खासकर टॉपर स्टूडेंट्स को आकर्षित करने के लिए दिया गया है. संस्थान की ओर से पढ़ाई IRD फंड से कराई कराई जाएगी. फ्री कोर्स के तहत ट्यूशन फीस, वार्षिक फीस, सेमेस्टर फीस और हॉस्टल फीस से भी छूट दी जाएगी. IIT, ISM धनबाद में 14 B.Tech प्रोग्राम के लिए 1125 सीटें हैं.
फ्री कोर्स के तहत दाखिला लेने वालों के लिए शर्तें
जो स्टूडेंट्स इस कोर्स के तहत दाखिला लेंगे उन्हें हर सेमेस्टर में अच्छे नंबर लाने होंगे. तय क्राइटेरिया के मुताबिक स्टूडेंट्स को 9 CGPA से ज्यादा ग्रेड पॉइंट लाने होंगे.
नहीं लाए 9 CGPA ग्रेड तो देनी होगी फीस
दाखिला लेने वाले स्टूडेंट तय क्राइटेरिया के मुताबिक 9 CGPA से कम ग्रेड लाएंगे तो अगले सेमेस्टर से फीस देनी होगी.
JEE Advance रिजल्ट
JEE Advance Response Sheet 2023 9 जून को जारी कर दी गई है. प्रोविजनल आंसर की 11 जून से ऑनलाइन डिस्प्ले होगी. इसपर फीडबैक और कमेंट्स 11 से 12 जून तक होगा. JEE Advance final answer key और JEE Advanced 2023 रिजल्ट 18 जून को जारी किया जाएगा.
संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की उत्तर पुस्तिका उपलब्ध होने पर ऑनलाइन देखी जा सकती है. इसे ऑनलाइन कैसे डाउनलोड किया जाए, देखें स्टेप्स
1: जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं
2: अब, होमपेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट लिंक को देखें
3: स्क्रीन पर नई लॉगिन विंडो दिखाई देगी, दिए गए स्थान में पूछे गए सभी विवरण दर्ज करें
4: जेईई एडवांस रिस्पांस शीट 2023 की पीडीएफ फाइल दिखेगी, डाउनलोड करें
कार्यक्रम के अनुसार, अनंतिम जेईई एडवांस की उत्तर कुंजी 11 जून को उपलब्ध कराई जाएगी. जिन उम्मीदवारों के पास प्रतिक्रियाओं के बारे में प्रश्न हैं, वे 11 से 12 जून, 2023 तक अपनी प्रतिक्रिया भेज सकते हैं. अंतिम उत्तर कुंजी और जेईई उम्मीदवार की प्रतिक्रिया पर विचार करने के बाद, परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी.
ये भी पढ़ें-
कोचिंग की फीस भरने के लिए बेचनी पड़ी जमीन, छोटे गांव का लड़का काफी संघर्षों के बाद बना IPS
UPSC CSE: ’31 घंटे में 11 पेपर, 2025 मार्क्स और 30 मिनट का इंटरव्यू’, ऐसे होती है परीक्षा
.
Tags: Education news
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 18:46 IST








