पटना. बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है. मामला बाढ़ अनुमंडल से जुड़ा है जहां के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत हुई दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर हैं. सभी घायलों का इलाज जारी है. मामला बख्तियारपुर के लखनपुरा गांव इलाके का बताया जा रहा है जहां बेलगाम मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरे इलेक्ट्रिक रिक्शा पर अचानक पलट गया. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों ने बताया कि मौके से 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया गया. मौके पर दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पटना इलाज के लिए रेफर किए गए घायलों में एक मनोज नामक पुरुष और एक महिला की मौत की सूचना मिली है. सभी घायलों का इलाज जारी है. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची.
पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सभी को पटना रेफर कर दिया है. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. घटनास्थल पर एएसपी भारत सोनी ने हर पहलू की जांच कर बताया कि एक साथ दो ई रिक्शा गुजर रहा था, जिस पर लोडेड मिनी ट्रक के गिरने से लोगों की मौत हो गई है.
आपके शहर से (पटना)

बिहार का एक ऐसा थाना जहां से चोरी हो गई स्कार्पियो, एसपी ने दिए जांच के आदेश

‘बस BJP की 40 सीटें घटा देनी है’, नीतीश कुमार को कहां से आया आइडिया? Mission Opposition Unity की Inside Story

Buxar Most Famous Ghat : रामरेखा से लेकर रानी घाट तक, पौराणिक मान्यताओं को बयां करती मनमोहक तस्वीरें

BPSC Teacher Recruitment 2023: दिव्यांग तभी बन पाएंगे शिक्षक, जब दिखाएंगे इन अस्पतालों का सर्टिफिकेट

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

बिहार: भीषण गर्मी में बिजली की खपत ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड, जानें पीक आवर में कितनी रही डिमांड

PHOTOS: ‘न यह काम करते; न करने देते’, समृद्ध और सबल वर्ग को आईना दिखाता आदिवासी समाज!

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन की घोषणा, जानिए तारीख, रूट और टाइमिंग

साधारण परिवार के बेटे ने पाया 1.8 करोड़ का पैकेज, IIT या IIM से भी नहीं की पढ़ाई

Weather Update : 11 जून से दिखेगा प्री-मानसून का असर, तपती गर्मी से मिलेगी राहत, जानें अपडेट

साइबर क्राइम के शिकार लोगों के लिए सारण पुलिस ने दी बड़ी राहत, अब यहां कर सकते हैं शिकायत
घायलों में कई की पहचान अभी तक नहीं हुई है. मृतकों में रंजीत मिश्र (55 साल), लालपरी देवी (55 साल), किरण कुमारी (24 साल), इंद्रा देवी (50साल), रेणु देवी (40साल), मनोज कुमार (35 साल) हैं. सभी मृतकों को मुआवजा देने की मांग की गई है.
.
Tags: Bihar News, PATNA NEWS, Road accident
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 18:13 IST








