
हाइलाइट्स
दामाद के गाड़ी चढ़ाए जाने से ससुर गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है
विवाद के चलते पत्नी के साथ बच्चे भी ननिहाल में रह रहे थे
राजकोट. गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) से रिश्तों को तार-तार करने वाली एक खबर सामने आ रही है जहां एक दामाद (Son-in-law) ने अपने ससुर को गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया. दामाद इस बात को लेकर नाराज था कि ससुर उसकी पत्नी को ससुराल नहीं भेज रहे थे और पत्नी भी ससुराल नहीं जाना चाह रही थी. पत्नी के साथ बच्चे भी ननिहाल में ही रह रहे थे.
जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद के चलते पत्नी पति हितेश को छोड़कर मायके में रह रही थी और ससुराल वापस नहीं जाना चाहती थी. उसके पिता भी बेटी को दामाद के साथ भेजना नहीं चाहते थे.
इससे नाराज होकर दामाद ससुर के घर से निकला और रास्ते में उनके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया. गाड़ी से कुचले जाने से बुजुर्ग ससुर बुरी तरह से घायल हो गए. इसके बाद उनको घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
राजकोट पुलिस के मुताबिक पारिवारिक विवाद के चलते एक शख्स के अपने ससुर पर गाड़ी चढ़ा देने का मामला संज्ञान में आया है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है.
.
Tags: Family dispute, Gujarat news, Rajkot news
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 15:28 IST








