
कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. बस्ती जनपद धर्म नगरी अयोध्या का पड़ोसी जिला होने के साथ ही पौराणिक रूप से भी काफी सम्पन्न जिला है. यहां भगवान श्री राम से जुड़ी बहुत सी यादें आपको देखने को और सुनने को मिल जाएंगी. उसी क्रम में बस्ती जनपद में रामायण नाम से वन स्थापित किया गया है. जहां पर आपको तरह-तरह के पेड़ पौधें देखने को मिल जायेगा.
बस्ती सदर रेंज द्वारा सिकटा गांव के सामने स्थित इस रामायण वन में रामायण के सभी पात्रों की वाटिका का भी निर्माण कराया गया है. इस रामायण वन में राजा दशरथ, माता कौशल्या, सुमित्रा और कैकेई, भगवान श्री राम, माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और गुरू महर्षि वशिष्ठ सहित नौ वाटिकाएं स्थापित की गई हैं. इस रामायण वन में कुल 5500 पौधें लगाएं गए हैं.
यहां लगे हैं कई किस्म के पौधे
पीपल, पाकड़, नीम, बरगद, महुआ, शीशम, खैर, गुटेल, कड़जी आदि पौधें शामिल हैं. रेहार में पानी न होने की वजह से उम्मीद थी कि ज्यादातर पौधें सूख जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ईश्वरीय शक्ति कहे या वन विभाग का अथक प्रयास जिसकी वजह से रामायण वन हरा भरा है. क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि रामायण वन के आस-पास पानी की व्यवस्था न होने के कारण पानी का टैंकर ले जाकर पौधों की सिंचाई की गई और पौधों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से कंटीले तार भी लगाए गए हैं. जिसका नतीजा रहा की पौधें हरे भरे हैं.
.
Tags: Basti news, Latest hindi news, Lord Ram, Lord rama, UP news
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 14:01 IST








