Layoffs: निकाले गए एक कर्मचारी की दुखभरी कहानी, 250 रोल के लिए किया अप्लाई, 57 से कॉल आई, पर नहीं मिली नौकरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

नोल्टन माइक्रोसॉफ्ट में क्लाउड सॉल्यूशन इंजीनियर था.
हर कंपनी में इंटरव्यू के बाद रिजेक्ट होने से दुखी हुआ.
सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वजह बताई.

Layoffs: टेक सेक्टर में पिछले कुछ महीनों से कर्मचारियों की छंटनी जा रही है. इस वजह से गूगल और माइक्रोसॉफ्ट समेत अन्य कंपनियों में काम करने वाले हजारों कर्मचारी बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए हैं. नौकरी से निकाले जाने के बाद हजारों कर्मचारी परेशानी का सामना कर रहे हैं. क्योंकि उन्हें नई जॉब नहीं मिल रही है. हैरानी की बात है कि माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनी से निकाले गए एक कर्मचारी को नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है.

माइक्रोसॉफ्ट में काम कर चुके निकोलस नोल्टन, जिन्हें छंटनी में नौकरी से हाथ धोना पड़ा. इस शख्स ने नौकरी के लिए 250 अलग-अलग रोल के लिए आवेदन किया और 57 कंपनियों से कॉल आई लेकिन जॉब नहीं मिली. Microsoft में छंटनी के बाद से नोल्टन पिछले 2 महीनों से नौकरी की तलाश कर रहा है.

ये भी पढ़ें- छंटनी में गई नौकरी तो क्या मिलेगा, कितने महीने की सैलरी और सुविधा के हकदार हैं कर्मचारी? जानिए नियम

हर कंपनी में मिलता एक ही जवाब
नोल्टन माइक्रोसॉफ्ट में क्लाउड सॉल्यूशन इंजीनियर था, और अब वह नई नौकरी की तलाश कर रहा है. नॉलेटन ने लिंक्डइन पर बताया कि उसने 250 से ज्यादा रोल के लिए आवेदन किया है और इंटरव्यू के लिए 57 कंपनी के कॉल आए लेकिन अब तक मुझे नौकरी नहीं मिली. नोल्टन ने यह भी बताया कि अधिकांश कंपनी इंटरव्यू में यह कहती है कि हमने किसी और को नियुक्त करने का फैसला किया है.

माइक्रोसॉफ्ट ने 10,000 एम्पलाइज को निकाला
इस साल की शुरुआत में, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने एक ईमेल में घोषणा की थी कि कंपनी 10,000 कर्मचारियों को निकाल रही है. उन्होंने खुलासा किया कि टेक कंपनी को “कमजोर आर्थिक हालात और बदलती प्राथमिकताओं” के कारण अपने हजारों कर्मचारियों को मजबूर होकर नौकरी से निकालना होगा.

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट के अलावा गूगल, मेटा, ट्विटर और अमेजन समेत कई कंपनियों ने पिछले साल नवंबर-दिसंबर से खराब आर्थिक हालातों का हवाला देकर छंटनी का ऐलान किया और हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. बड़े पैमाने पर छंटनी की वजह से इन कंपनियों को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. लेकिन कंपनियों ने बढ़ते खर्च और लागत को मुद्दा बनाकर अपना बचाव किया.

Tags: Amazon, Bill Gates, Facebook, Job loss, Twitter

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें