कानपुर की लुटेरी पुलिस! कार का पीछाकर सर्राफा कारोबारी से लूट ली 50 किलो चांदी, इंस्पेक्टर और दरोगा हिरासत में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



कानपुर देहात. भोगनीपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर, दरोगा और एक हेड कांस्टेबल ने चार दिन पहले कार का पीछा कर औरैया कोतवाली क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 50 किलो चांदी लूट ली. सर्राफा कारोबारी की शिकायत पर औरैया एसपी की सूचना के बाद गुरुवार देर रात भोगनीपुर कोतवाल के आवास से चांदी बरामद कर ली गई. मामले में इंस्पेक्टर व दरोगा को हिरासत में लेकर औरैया पुलिस को सौंप दिया गया है, जबकि हेड कांस्टेबल फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है. तीनों पुलिस वालों के खिलाफ खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

आगरा के सर्राफा कारोबारी मनीष सोनी मंगलवार रात चांदी लेकर फतेहपुर से आगरा जा रहे थे. गुप्त सूचना पर भोगनीपुर इंस्पेक्टर अजयपाल सिंह ने दरोगा चिंतन कौशिक व हेडकांस्टेबल रामशंकर को उनके पीछे लगा दिया. कुछ अन्य लोगों की मदद से औरैया सीमा में व्यापारी को रोककर चांदी लूट ली और वहां से भाग निकले. डर के कारण कारोबारी ने एक दिन बाद यानि बुधवार को औरैया पुलिस को इसकी सूचना दी.

इस पर एसपी औरैया चारु निगम ने खुद गुरुवार देर रात लूटी गई चांदी बरामद कर ली. इसके बाद औरैया पुलिस इंस्पेक्टर व दरोगा को हिरासत में लेकर चली गई, जबकि हेड कांस्टेबल रामशंकर फरार हो गया है. कानपुर देहात पुलिस के अधिकारी अपने चहेते इंस्पेक्टर को बचाने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन लूटी हुई चांदी की बरामदगी से दाल न गल सकी. अब तीनों पुलिस वालों के खिलाफ खिलाफ विभागीय कार्रवाई  भी शुरू कर दी गयी है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें