19 साल की यह लड़की बनेगी इटली की महारानी, राजकुमार अपनी बेटी को गद्दी सौंपने के लिए तैयार, जान‍िए मायने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजवंशों में उत्‍तराध‍िकार को लेकर विवाद के बीच इटली में 19 साल की खूबसूरत मॉडल, इंफ्लुएंसर विट्टोरिया क्रिस्टीना महारानी बन सकती हैं. दरअसल, हाउस ऑफ सेवॉय प्रिंस इमैनुएल फिलिबर्टो ने बीते दिनों बड़ा ऐलान किया और कहा-मैं सिंहासन और ताज के लिए अपना दावा छोड़ दूंगा और चाहूंगा कि मेरी बेटी इस राज्‍य का नेतृत्‍व करे. अगर ऐसा हुआ तो ब्रिटेन के बाद यह दूसरा यूरोपीय देश होगा जहां मह‍िला को कमान सौंपी जाएगी.

इटली में राजशाही समाप्त हुए लगभग 77 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन राजपर‍िवार अभी भी हैं. कुछ साल पहले राजा विट्टोरियो एमैनएल डी सेवोइया ने कहा था कि उनकी पोती के पास गद्दी का उत्तराधिकार रहेगा. विट्टोरियो की पोती का नाम विट्टोरिया क्रिस्टीना है जो इस राजवंश की राजकुमारी हैं. हालांकि, अभी हाउस ऑफ सेवॉय प्रिंस उनके पिता इमैनुएल फिलिबर्टो हैं. लेकिन हाल ही में उन्‍होंने एक बातचीत के दौरान यह कहकर हलचल मचा दी कि वह अपनी बेटी को बैटन सौंप देंगे. उन्‍होंने कहा-मैं बहुत खुशी के साथ पद छोड़ दूंगा और उन्हें भूमिका निभाने दूंगा. मुझे यकीन है कि वह मुझसे बेहतर करेगी. विट्टोरिया, एक महत्वाकांक्षी राजनीतिक वैज्ञानिक और लंदन विश्वविद्यालय में कला के इतिहास की छात्रा, राजशाही के लिए एक नया दृष्टिकोण ला सकती हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें