
रिपोर्ट- संदीप मिश्रा
सीतापुर: यूपी के सीतापुर में खेत पर सो रहे एक शख्स की धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई. हत्या करने वाले गांव के ही लोग शामिल हैं. घटना की जानकारी होने पर समूचे इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई. परिवार वालों ने घटना को लेकर दो लोगों के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
दरअसल हत्या की यह वारदात महमूदाबाद कोतवाली इलाके की है और वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. आरोप है कि कोतवाली इलाके के मिठौरा निवासी ज्ञानेंद्र वर्मा अपने मेंथा आयल की टंकी पर गया हुआ था. वहीं पास के खेत को ज्ञानेंद्र ने राम चंद्र की बटाई पर दे रखा है जो रात में मेंथा की पेराई करवा रहा था. रात ज्यादा हो जाने के चलते ज्ञानेंद्र टंकी पर ही सो गया. ज्ञानेंद के साथ राम प्रताप उर्फ गुड्डू और शिवा भी साथ में सो रहे थे. इसी बीच दोनों ने खेत पर रखें धारदार हथियार चापड़ से हमला कर ज्ञानेंद्र की निर्मम हत्या कर दी और मौके से भाग गए.
घटना की जानकारी होते ही परिवार वाले खेत पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ज्ञानेंद्र को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां ज्ञानेंद्र ने दम तोड़ दिया. वारदात की सूचना मिलते ही सीओ महमूदाबाद सहित आसपास की थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. घटना को लेकर मृतक ज्ञानेंद्र के परिवार वालों ने राम प्रताप उर्फ गुड्डू वह शिवा के खिलाफ नामजद अभियोग दर्ज कराया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रामप्रताप को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ चल रही है.
हत्या की सनसनीखेज वारदात को लेकर एसपी एमपी सिंह का कहना है कि ज्ञान और रामप्रताप में पहले रंजिश चल रही थी, जिसके बाद इन दोनों के बीच समझौता हो गया था. देर रात ज्ञानेंद्र राम प्रताप उर्फ गुड्डू सहित शिवा तीनों लोग मेंथा आयल पर सो रहे थे, जिसमें रामप्रताप शिवा ने मिलकर ज्ञानेंद्र की चौपड़ से हमला कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है जल्द ही फरार आरोपी शिवा की भी गिरफ्तारी की जाएगी.
.
Tags: Land Dispute, Sitapur news, Up crime news, UP news, UP police, Yogi government
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 09:40 IST








