कौशाम्बी -पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन कौशांबी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी, तदुपरान्त निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया तथा बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई,एवं खराब टर्न आउट वालों को OR में पेश करने के निर्देश दिए, साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया । तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गयी। जवानों से ऑप्टिकल्स (दीवार कूदना, मंकी रोप, रस्सा चढ़ना, फायर मैन लिफ्ट इत्यादि) का अभ्यास कराया गया, तथा शस्त्राभ्यास भी कराया गया। इस दौरान राजपत्रित अधिकारियों द्वारा कमांड देकर पुलिस जवानों को स्क्वाड ड्रिल का अभ्यास कराया गया ।
बाद परेड पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड स्थित गार्द की सलामी ली गयी एवं गार्द का निरीक्षण किया गया तथा समस्त शाखाओं, डीसीआर कार्यालय, डायल-112 एवं एमटी शाखा तथा जिम का निरीक्षण किया गया एवं पीआरवी वाहनों की नियत समय में स्टेपनी चेंज करने का अभ्यास कराया गया तथा थानों से आए हुए वाहनों को भी चेक किया गया।
शौचालय/टायलेट की साफ-सफाई हेतु कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।








