मंगलसूत्र का टूटा हुआ टुकड़ा, अधजली लाश… बिहार में एक और दहेज हत्या!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शेखपुरा. शेखपुरा जिले के शेखोपुर सराय प्रखंड अंतर्गत पनयपुर गांव में दहेज लोभी पति और परिवार के लोगों ने एक नवविवाहिता की पहले हत्या कर दी. हत्या के बाद गांव के पास ही शव को जलाने लगा जिसकी सूचना पुलिस गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से पुलिस ने अधजली लाश के कुछ अंश को बरामद किया है. मृतका का मंगलसूत्र का टूटे हुए टुकड़े और कपड़े भी जब्त किए हैं. मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज करने की कारवाई पूरी कर ली गई.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतका की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पनय पुर गांव का रूदल यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद ही दहेज को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया. फिर नव विवाहिता को प्रताड़ित किया जाना शुरू हो गया. अंत में 21 वर्षीय सोनम की हत्या ससुराल के लोगों ने कर दी. इसके बाद लाश को जलाने के लिए खेत की ओर ले गया, लेकिन मृतका के मायके के लोगों को घटना की सूचना गांव के लोगों ने दी, सके आधार पर लाश जलाने की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर अधजली लाश का कुछ अवशेष को जब्त कर विधि सम्मत कारवाई शुरू कर दी है.

बता दें कि लखीसराय जिले के लक्ष्मी पुर गांव के विनोद यादव की 21 वर्षीय पुत्री की शादी डेढ़ साल पहले शेखोपुर सराय प्रखंड के गांव निवासी दिनेश यादव से के पुत्र रुदल यादव से हुई थी. वहीं दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ना हो रही थी. इसी बीच बुधवार की रात्रि में सोनम की हत्या कर दी गई. घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी भागने में सफल रहे.

मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अब विसरा जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर ही पता चल पाएगा कि हत्या किस तरीके से की गई है. दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और एसपी स्वयं पूरे घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. एसपी ने संबंधित थाना के थानाध्यक्ष को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

Tags: Bihar crime news, Dowry, Dowry Harassment, Dowry Murder, Husband murder, Murder case, Wife murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें