हाइलाइट्स
दिल्ली-एनसीआर में 14 जून तक गर्मी दिखाएगी अपने तेवर
मॉनसून आने तक राजधानीवासियों को खूब सताएगी गर्मी
आज हल्की बारिश होने के बाद भी तापमान 41 डिग्री रहने का अनुमान
नई दिल्ली. दिल्ली में अभी मॉनसून आने में वक्त लगेगा. इससे पहले दिल्ली-NCR में गर्मी एक बार फिर तेवर दिखाने लगी है. बृहस्पतिवार को भी आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में गिरावट रिकॉर्ड नहीं हुई है. पिछले कई दिनों से गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी (Light Rain or Drizzle) का पूर्वानुमान जताया है. लेकिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किये जाने की संभावना है. वहीं, अगले 5 दिनों यानी 14 जून तक लोग सूरज की तपिश झेलने को मजबूर रहेंगे. इन 5 दिनों के दौरान तापमान 42 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. इसकी वजह से लोगों को गर्मी और पसीने की मार को झेलना पड़ा. वहीं अभी मॉनसून के आने में देरी के चलते गर्मी का दंश झेलना होगा. मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आज लू (Heat Wave) चलने की आशंका भी जताई है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

घर-ऑफिस को देना चाहते हैं खास लुक तो पहुंचें इस जगह, सिर्फ 10 रुपये में खरीद सकते हैं पौधे

Success Story : IIT-IIM से नहीं पढ़ी ये लड़की, फिर भी खड़ा किया 330 करोड़ का बिजनेस

MCD की स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित, दिल्ली HC के आदेश के बाद हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

Delhi Top University 2023: डीयू नहीं ये है दिल्ली की टॉप यूनिवर्सिटी, टॉप 100 में राजधानी के 7 विश्वविद्यालय

अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में लगे ‘जय श्रीराम’ और ‘झूठ-झूठ’ के नारे, सभा में LG भी थे मौजूद

दिल्ली के अस्पताल में लगी भीषण आग, जान पर खेलकर फायर विभाग ने बचाईं 20 नवजातों की जिंदगियां

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

रोते हुए मां ने कहा- मेरे बेटे को मार दिया; दिल्ली में बेरहमी से युवक पर चाकू से हमले का Video Viral

Sealing in Delhi: दिल्ली में सीलिंग की सुगबुगाहट फिर हुई तेज, व्यापारियों की नजर अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर

CM केजरीवाल और LG सक्सेना ने मिलकर किया IP यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन, शुरू हुई ‘क्रेडिट की राजनीति’

‘नारियल को बम समझ बैग से निकाला…’, शख्स के फोन पर बोलते ही महिला यात्री ने किया अलर्ट, मचा हड़कंप
इस बीच देखा जाए तो अरब सागर में इस वक्त चक्रवात की स्थिति भी बनी हुई है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. ‘बिपरजॉय’ नाम का चक्रवात धीरे-धीरे भारत की तरफ बढ़ रहा है. चार राज्य इसकी चपेट में आ सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो सबसे ज्यादा खतरा गुजरात के लिए माना जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि ‘बिपरजॉय’ नाम का चक्रवात महाराष्ट्र, कर्नाटक और गोवा को भी प्रभावित कर सकता है. बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटों में यह चक्रवात और विकराल रूप ले सकता है.
IMD के मुताबिक दिल्ली से सटे राज्य उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना है. 11 जून तक कुछ हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस दौरान आसमान साफ रहेगा. राजधानी दिल्ली में अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. 9 से 14 जून के बीच दिल्ली-NCR का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.
इन शहरों में कुछ ऐसा रहा वायु गुणवत्ता का स्तर
दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण स्तर की बात करें तो स्थिति ज्यादा अच्छा नहीं है. सीपीसीबी के आंकड़ों की माने तो सुबह 8 बजे 152 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है जोकि मध्यम श्रेणी का माना जाता है. पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार शाम 4 बजे तक वायु गुणवत्ता का स्तर 161 रिकॉर्ड किया गया था.
वहीं दिल्ली एनसीआर के बहादुरगढ़ का एक्यूआई 115, बल्लभगढ़ का 124, फरीदाबाद का 126, गाजियाबाद का 124, ग्रेटर नोएडा का 202, गुरुग्राम का 186, हापुड़ का 105, करनाल का 88, मानेसर का 199, मेरठ का 139, मुरादाबाद का 108, मुज्जफरनगर का 131, नोएडा का 155, पलवल का 89, पानीपत का 83, रोहतक का 54, सिरसा का एक्यूआई 91 रिकॉर्ड किया गया. ग्रेटर नोएडा को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर राज्यों के अधिकांश शहरों में वायु गुणवत्ता स्तर मध्यम श्रेणी का बना रहा.
.
Tags: Delhi weather, Delhi Weather Alert, Delhi Weather Update, Imd, Weather updates
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 09:36 IST








