MPESB ADDET 2023 Registration: आज से MPESB ADDET 2023 के लिए आवेदन शुरू, इस Direct Link से करें अप्लाई  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


MPESB ADDET 2023 Registration: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज यानी 9 जून से पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (ADDET) 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा (MPESB ADDET 2023) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म (MPESB ADDET 2023 Registration) जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://esb.mp.gov.in/e_default पर क्लिक करके भी MPESB ADDET 2023 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी इस परीक्षा (MPESB ADDET 2023 Exam) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवार 28 जून तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे. MPESB ADDET 2023 परीक्षा 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी.

MPESB ADDET 2023 के लिए देना होगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹400 का भुगतान करना होगा. आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है.
देखें यहां नोटिफिकेशन
MPESB ADDET 2023 Notification

MPESB ADDET 2023 के लिए ऐसे करें आवेदन
MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, “ऑनलाइन फॉर्म – पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा प्रवेश परीक्षा (ADDET) – 2023 प्रारंभ – 09/06/2023” पर क्लिक करें.
स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा.
रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें.
सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट लें.

ये भी पढ़ें…
आरबीआई में असिस्टेंट को कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं?

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें