
आज के समय में जहां कुछ हटकर करो, वो देखते ही वायरल हो जाता है. पहले के समय में टैलेंट के दम पर लोग मशहूर होते थे लेकिन अब इसके लिए टैलेंट की जरुरत होती थी. अब लोग उटपटांग हरकतों से ही बायरल हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग अपने अजीबोगरीब हरकत की वजह से वायरल हो चुके हैं. कुछ समय पहले जब एक्टर रणवीर सिंह ने लहंगा पहन अपीयरेंस दो थी, तब सब शॉक हो गए थे. लेकिन अब तो ये फैशन स्टेटमेंट बन गया है.
बात अगर वीयर्ड फैशन सेन्स की करें, तो उर्फी जावेद को कैसे भुला जा सकता है? अपने अजीबोग़रीब फैशन की वजह से उर्फी की काफी चर्चा है. जहां देखो, वहीं उसके कपड़े छाए रहते हैं. इसी को कॉपी करते हुए कई लोग अब कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. हाल ही में एक लड़के ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया. लेकिन ये वीडियो उसके डांस की जगह उसके लहंगे के कारण वायरल हो गया.
पहना घास से बना लहंगा
वायरल होते इस वीडियो में एक लड़का लहंगा-चोली पहनकर डांस करता नजर आया. उसने ब्लू रंग की चोली पहन रखी थी. लोग उसके डांस की तारीफ करने की जगह उसके लहंगे के ही फैन हो गए. लड़के ने किसी फैब्रिक का लहंगा नहीं पहना था. सुने खेत में उगे घास-फूस को काटकर उसी से लहंगा तैयार कर लिया. बेहद सावधानी से इसे कमर में लपेटकर शख्स डांस करता नजर आया.
View this post on Instagram
A post shared by Akash Pandey (@akash_pandey727)
लोगों की नहीं रुकी हंसी
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को akash_pandey727 नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो के कैप्शन में उसने इसे पतंजलि का लहंगा बताया. वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही. अब तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है. लोगोंने इसपर कई मजेदार कमेंट्स भी किये. एक शख्स ने लिखा कि अगर उसके पीछे भेड़-बकरी पड़ जाए तो इसकी इज्जत नीलाम हो जाएगी. वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये लहंगा ठीक ही लग रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.








