यहां एक महिला रखती है कई पति, छोटे भाई के साथ पत्नी बांटता है मर्द, प्रथा के नाम पर चलता है घिनौना खेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत में प्राचीन काल से ही कई रिवाज माने जाते रहे हैं. इनमें से जो रिवाज अमानवीय थे, उन्हें हटाने के लिए कई तरह के आंदोलन किये गए. इसमें सती प्रथा से लेकर छुआछूत तक को खत्म किया गया. इन रिवाजों की वजह से इंसान को जानवरों सा ट्रीट किया जाता था. जहां सती प्रथा में महिलाओं को पति के चिता के साथ जिंदा जला दिया जाता था, वहीं छुआछूत में छोटे जाति का बताकर लोगों को कई तरह से टॉर्चर किया जाता था. लेकिन रिवाज के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वो शायद समाज सुधारकों की नजर से छूट गई.

भारत में ये रिवाज महाभारत काल से चला आ रहा है. ये है बहुपति प्रथा. जी हां, जहां आज के समय में एक महिला ये बर्दाश्त नहीं कर सकती कि उसका पति किसी और महिला को देखे भी, वहीं इस प्रथा में एक महिला की शादी परिवार के कई भाइयों से कर दी जाती है. इसके बाद महिला को हर मर्द के साथ रात बितानी पड़ती है. जी हां, रिवाज के नाम पर ये घिनौना खेल हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आज भी माना जाता है. खासकर यहां के किन्नौर में.


पीछे दिया गया ये तर्क
हिमाचल के किन्नौर में कई घर हैं जहां एक ही महिला से घर एक कई पुरुषों की शादी महिला मूल रूप से किसी एक की ही पत्नी बनकर आती है लेकिन रहना उसे हर मर्द के साथ पड़ता है. कोई इस रिवाज पर ऊँगली भी नहीं उठाता. इस परंपरा को मानने वालों को ये गलत नहीं लगता. इस रिवाज के पीछे की वजह उन्हें जायज लगती है. लोगों का मानना है कि एक महिला से शादी होने पर घर का बंटवारा नहीं होता. सारे भाइयों में प्यार बना रहता है. महिलाओं से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्हें भी इस रिवाज में नजर नहीं आई.

bahupati pratha

एक परिवार में रहती है एक ही महिला

महिला होती है मुखिया
किन्नौर में ज्यादातर घरों में आपको बहुतपति प्रथा दिखाई दे जाएगी. यहां के परिवार की मुखिया महिला ही होती है. घर उसी के हिसाब से चलता है. परिवार के मर्द खेतों में काम करते हैं. अब कई लोग पैसे कमाने के लिए बाहर चले जाते हैं. इसी के साथ यहां महिला खुलेआम शराब का सेवन भी करती है. ऐसा ठंड से बचाव के लिए किया जाता है. बात अगर इतिहास की करें, तो कहा जाता है कि ये प्रथा यहां पांडवों की वजह से शुरू हुआ. अपने अज्ञातवास के दौरान एक साल ये पांडव यहां रहे थे. उन्हीं से प्रेरित होकर यहां के लोगों ने भी बहुपति प्रथा की शुरुआत की जो आजतक चली आ रही है.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें