Cyclone Biparjoy: भारत के करीब पहुंचा चक्रवाती तूफान, इन राज्‍यों के लिए जारी किया गया अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. अरब सागर में इस वक्‍त चक्रवात की स्थिति बनी हुई है जिसके चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. ‘बिपरजॉय’ नाम का चक्रवात धीरे-धीरे भारत तरफ बढ़ रहा है. चार राज्‍य इसकी चपेट में आ सकते हैं. मौसम विभाग की मानें तो सबसे ज्‍यादा खतरा गुजरात को है. आशंका जताई जा रही है कि महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और गोवा को भी यह प्रभावित कर सकता है. बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटो में यह चक्रवात और विकराल रूप ले सकता है. गुजरात में राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन की 15 टीमों को तैनात किया गया है. साथ ही राज्‍य आपदा प्रबंधन की 11 टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है.

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मछुआरों को गहरे समुद्र से वापस लौटने के लिए कहा गया है. यह चक्रवात पूर्व-मध्‍य अरब सागर से धीरे-धीरे उत्‍तर और उत्‍तर पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है. इसके चलते तटीय इलाकों में हल्‍की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल यह तूफान पोरबंदर से 930 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम की ओर है. मौसम विभाग के मुताबिक इस तूफान के चलते 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. जिसका असर तटीय इलाकों में हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- गोहत्या पर बयान देने वाले कर्नाटक के मंत्री को कांग्रेस ने लताड़ा, कहा- अपने काम पर ध्यान दें
” isDesktop=”true” id=”6460895″ >
10, 11 और 12 जून को सबसे ज्‍यादा असर

अहमदाबाद में मौसम विभाग के विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहनते ने हिन्‍दुस्‍तान से कहा, “इस चक्रवात के चलते 10, 11 और 12  जून को हवा की गति 45 से 55 समुद्री मील प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. हवाओं की गति 65 समुद्री मील तक भी जा सकती है. चक्रवात के कारण दक्षिणी गुजरात और सौराष्‍ट्र के साथ तटकीय क्षेत्रों में हल्‍की बारिश हो सकती है. सभी बंदरगाहों को इसकी सूचना दे दी गई है. उन्‍हें चेतावनी संदेश जारी करने के लिए कहा गया है.”

Tags: Cyclone, Weather forecast, Weather Udpate

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें