
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. सोनम कपूर ने इंडस्ट्री में डेढ़ दशक पूरे कर लिए हैं. अपने समय से स्टार रहे अनिल कपूर के बेटी सोनम कपूर ने 2007 में बॉलीवुड के शानदार और सुपरहिट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. सांवरिया फिल्म में सोनम कपूर अपने को स्टार रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थीं. हालांकि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.
हालांकि सोनम कपूर ने भी हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत करती रहीं. डेब्यू फिल्म के बाद ही सोनम कपूर डेल्ही-6 में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आईं. इस फिल्म में सोनम कपूर को काफी पॉपुलरिटी मिली और स्टार बन गईं. इसके बाद 2010 में इमरान खान के साथ फिल्म ‘आई हेट लवस्टोरी’ में सोनम कपूर ने लोगों का दिल जीता और स्टेब्लिश हीरोइन बन गईं.
24 से ज्यादा फिल्मों में कर चुकी हैं काम
सोनम कपूर ने अपने डेढ़ दशक के करियर में 24 फिल्मों में काम किया है. इनमें से कई शानदार फिल्मों में सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. 2013 में आई फिल्म रांझणा में सोनम कपूर का किरदार काफी पसंद किया गया. 2013 में ही एथलीट मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में भी सोनम कपूर ने कमाल कर दिया. सोनम ने खूबसूरत और प्रेम रतन धन पायो में भी शानदार काम किया है. अब तक सोनम बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं.
लंबे समय से हिट फिल्म का इंतजार
2018 में आई फिल्म संजू सुपरहिट फिल्म में सोनम नजर आईं थीं. इसके बाद सोनम की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. सोनम कपूर बीते साल मां बन गईं हैं. सोनम ने 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी की थी. शादी के 4 साल बाद सोनम ने बीते साल अगस्त में अपने बेटे वायु को जन्म दिया है. सोनम कपूर अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करती हैं. सोनम कपूर के जन्मदिन पर उनके फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी है. सोनम कपूर मां बनने के बाद फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रही हैं.
.
Tags: Sonam kapoor
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 04:30 IST








