09 जून 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों की सेहत बिगड़ सकती है, सिंह, कन्या राशि वालों को धन प्राप्ति के प्रबल योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 09 june 2023)

किसी के साथ आज इमोशनल संबंध में बंध सकते हैं. उस सम्बन्ध में आज कुछ अधिक भावनाशील रहेंगे. आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन खुश रहेगा. मित्रों का साथ मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा. दोपहर के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. क्रोध पर संयम रखें. वाणी उग्र न हो जाएं इसका ध्यान रखें. नए काम को आरंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 09 june 2023)

व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आज आप प्रयास शुरू कर सकते हैं. व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ प्राप्त होगा. धन प्राप्ति का प्रबल योग है. ब्याज, दलाली आदि से इनकम में वृद्धि होने की संभावना है. आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा. अच्छे वस्त्र और अच्छे खान-पान से मन खुश रहेगा. छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 09 june 2023)

वस्त्र-आभूषण की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी. कला के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. व्यापार में कोई कठिन काम बन जाने से आपके मन में उल्लास छाया रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें