19 साल बाद बन रहा सावन में दुर्लभ संयोग, 59 दिन शिवभक्त लगातार करेंगे जलाभिषेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. इस बार बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि इस साल सावन का पवित्र महीना एक नहीं बल्कि 2 महीने तक लगातार चलेगा. ऐसे में भोलेनाथ की कृपा पाने के अवसर भक्तों को ज्यादा मिल पाएगा. इस बार सावन पर दुर्लभ संयोग बन रहा है.  19 साल बाद 59 दिन का सावन का पवित्र महीना पड़ रहा है.

पूर्णिया के पंडित मनोत्पल झा बताते हैं कि सावन महीना बेहद खास महीना होता है. इस महीने में लोग अपनी-अपनी मुरादें लेकर बाबा भोलेनाथ के चरणों में जाते हैं. बाबा का पूजा अर्चना कर भांग धतूरा चढ़ाकर जलाभिषेक करते हैं. उन्होंने कहा कि सावन महीना में जलाभिषेक करने से भोलेनाथ अत्यधिक प्रसन्न होते हैं. अपनी कृपा बनाए रखते हैं.

4 जुलाई से शुरू होगा सावन
इस बार सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त पूर्णिमा के दिन तक चलेगा. यानी कहे तो 59 दिनों तक सावन का पवित्र महीना चलेगा. जानकारों की माने तो सावन महीना 19 साल के बाद मलमास पड़ रहा है. जिस कारण यह बहुत खास महीना सावन का पवित्र महीना होता है. ऐसे में बाबा के भक्त 2 महीने तक लगातार महादेव के जलाभिषेक कर पाएंगे. इस बार सावन पहले शुरुआती के 14 दिन चलेगा जो कि 4 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई तक सावन का पवित्र महीना रहेगा. वहीं 18 जुलाई से 16 अगस्त तक मलमास रहेगा, जिस का समापन अमावस्या को होगा.

पुनः सावन की 17 अगस्त से शुरुआत
इसके बाद 17 अगस्त को फिर से सावन का पवित्र महीना शुरू होगा. जो अगले 31 अगस्त तक चलेगा ऐसे में इस बार का सावन का व्रत दो हिस्सों में रखा जाएगा. पहला हिस्सा 14 दिन का होगा और दूसरा हिस्सा 15 दिन का होगा.

पंडित मनोज झा कहते हैं सावन के पवित्र महीना में भोलेनाथ की असीम कृपा पाने के लिए आप महादेव का पूजा अर्चना करें और उन्हें भांग धतूरा बेलपत्र सहित अन्य चीजें समर्पित कर जलाभिषेक करें. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि महादेव को प्रसन्न करने के लिए आप दिए हुए मंत्रॐ हौं जूं स: या ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् या ॐ नमः शिवाय का जाप करें निश्चित ही उनकी कृपा बरसेगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें