बाराबंकी से राजस्थान का सफर अब आसान, इस स्पेशल ट्रेन की मिली सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संजय यादव/बाराबंकी. भारतीय रेलवे ने राजस्थान जाने के लिए बाराबंकी रेलवे स्टेशन से समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू की है. राजस्थान जाने वाले यात्री गुरुवार से शुरू हुई इस स्पेशल ट्रेन में बाराबंकी रेलवे स्टेशन से सवार हुए.  दरअसल, ढेहर का बालाजी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन संख्या 05011 अब हर गुरुवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन से मिलेगी.

गोरखपुर से चलने वाली यह ट्रेन बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर दिन में 3 बजकर 52 मिनट पर मिलेगी. जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 05012 दूसरे दिन हर शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे राजस्थान में ढेहर के बालाजी स्टेशन से रवाना होगी और रात करीब सवा 11 बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

इस ट्रेन के चलने से राजस्थान की यात्रा करने वाले बाराबंकी के यात्रियों में खुशी का माहौल है. उनका कहना है कि इस समर स्पेशल ट्रेन में उनको राजस्थान का रिजर्वेशन आराम से मिल गया. पहले राजस्थान जाना होता था तो लखनऊ से गाड़ी मिलती थी. अब हमें बाराबंकी से ट्रेन मिल जाएगी. यह बहुत अच्छी सुविधा है.

राजस्थान का सफर आसान
बाराबंकी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक पीयूष कुमार वर्मा ने बताया कि इस ट्रेन में एसएलआरडी के दो, द्वितीय श्रेणी के दो, शयनयान के चार, एसी थर्ड के 10 और एसी सेकंड के दो कोच समेत कुल 20 कोच हैं. इस ट्रेन से यात्रियों को अपने सफर में काफी सहूलियत मिल रही है और राजस्थान तक जाने के लिए दूसरी गाड़ी भी बदलनी नहीं पड़ेगी. अब बाराबंकी के लोग आराम से जा सकते हैं.

Tags: Barabanki News, Indian Railways, Train news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें