Champaran News : पूरे शहर में गुल रही बिजली, अधिकारी बोले- क्या करें गोपालगंज से ही नहीं मिल रही बिजली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण. कई घंटों से बिजली गुल रहने पर जब उपभोक्ताओं ने पीएसएस फोन मिलाकर अपने इलाके में बत्ती गुल होने की शिकायत की तब, उन्हें जवाब मिलता है कि आपके मोहल्ले ही नहीं बल्कि पूरे शहर की बिजली कटी हुई है. क्या करें! गोपालगंज से ही कम बिजली मिल रही है. जब बिजली आएगी तो आपको मिल जाएगी. दरअसल, बुधवार की सुबह से ही बिजली विभाग के कर्मियों और अधिकारियों के फोन लगातार बज रहे थे और कुछ इसी तरह का जवाब अधिकारी और कर्मी दे रहे थे.

मुजफ्फरपुर में लग रहा तैराकों का महाकुंभ, जुटेंगे राज्य भर के 200 खिलाड़ी, जानें कब होगा आयोजन

पूरे दिन गायब रही बिजली
बता दें कि सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि रामनगर में भी स्थिति बदतर रही. पूरे जिले में पारा 42 डिग्री के पार था. एक तो भीषण गर्मी, साथ में बिजली संकट. बस पूरे नगर में हाहाकार मच गया. आलम यह था कि बिजली विभाग के फीडर ही नहीं, पीएसएस तक सुबह से बंद होने लगे. मनुआपुल पीएसएस में सुबह 8 बजे के बाद से दोपहर 4 बजे तक बिजली गायब रही.

आपके शहर से (पश्चिमी चंपारण)

पश्चिमी चंपारण

पश्चिमी चंपारण

वहीं, सुबह 10 बजे के बाद से मनसा टोला पावर सब स्टेशन भी ठप हो गया. जबकि लोड कम मिलने के कारण नौरंगाबाद पावर सब स्टेशन को रोटेशन पर चलाया जाने लगा. आधे घंटे लाल बाजार फीडर में बिजली दी जाती तो आधे घंटे बसवरिया फीडर में. गौर करने वाली बात यह है कि दोपहर में 33 केवी ब्रेक डाउन होने के बाद लाल बाजार और बसवरिया फीडर भी बंद हो गया.

पूरे शहर में नहीं आई बिजली
दोपहर तक नगर से भी लोग नौरंगाबाद पीएसएस पहुंचकर बिजली देने की गुहार लगाने लगे. वहीं बिजली विभाग के कर्मी सभी को एक ही जवाब दे रहे थे कि ऊपर से ही बिजली नहीं मिल रही है, तो हम क्या करें. 33 केवी ब्रेकडाउन होने के कारण नौरंगाबाद पीएसएस में भी बिजली चली गई. नौरंगाबाद पीएसएस में लोगों के कॉल का जवाब दे रहे अभियंता राजीव कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी स्थिति कभी-कभी होती है. लोगों के फोन का जवाब देते-देते परेशान हो जा रहे हैं. ज्यादातर लोग फोन पर बिजली नहीं होने के कारण गुस्सा भी प्रकट करते हैं, लेकिन जब ऊपर से ही बिजली नहीं मिल रही है तो हम कहां से दे सकते हैं.

Tags: Bihar News, Champaran news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें