
नई दिल्ली. बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े यौन शोषण के मामले में पीड़िता नाबालिग पहलवान के पिता का एक नया बयान सामने आया है. पिता का कहना है कि वो किसी के कहने पर पहलवानों के आंदोलन का हिस्सा नहीं बने हैं. पहलवानों की तर्ज पर उनके साथ भी गलत हुआ था. यही वजह है कि वो उनके साथ जुड़ गए. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान पिता ने यह खुलासा किया है. पेश मामले में बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कुल दो एफआईआर दर्ज हुई हैं. दिल्ली पुलिस ने पहली एफआईआर में पीड़िता नाबालिग पहलवान को आधार बनाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. दूसरी एफआईआर में अन्य सभी पहलवानों को शिकायतकर्ता बनाया गया है,
पीटीआई के रिपोर्टर ने नाबालिग पहलवान के पिता से पूछा, “आपको बोल किसने था कि आप हमारे साथ आईये.” इसपर पिता ने जवाब दिया, “किसी ने भी नहीं कहा था.” फिर रिपोर्टर ने पूछा जो शुरुआत में आप लोगों ने चार्ज लगाए थे कि बच्चे के साथ ऐसा हो गया है तो आप खुद ही गए क्योंकि ये सब हुआ तो रेसलर के प्रोटेस्ट के बाद ही है. इस सवाल के जवाब में पिता ने कहा, “हां, रेसलर का प्रोटेस्ट था. उनके साथ गलत हुआ था और गलत तो मेरे साथ भी हुआ था. इसलिए तो मैं उनके साथ जुड़ा था.”
AUDIO 2 | “I joined them (protesting wrestlers) because I felt I should support them,” father of minor wrestler tells PTI.
(Complete audio conversation is available on PTI Videos) pic.twitter.com/MPQFVHOgWv
— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2023
.
Tags: BJP MP Brijbhushan Sharan Singh
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:16 IST








