इलाहाबाद. जहां कभी अतीक अहमद का कब्जा था वहां अब फ्लैट्स बन गए हैं, वो भी एक-दो नहीं बल्कि पूरे 76. सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट और माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बने फ्लैटों के आवंटन के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण शुक्रवार को लॉटरी करेगा. ऑपरेशन माफिया के तहत माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई नजूल जमीन पर गरीबों के लिए आशियाना बना है. पूरे देश का यह पहला प्रोजेक्ट है जो कि किसी माफिया के कब्जे से जमीन मुक्त कराकर गरीबों के लिए आवास बनाया गया है.
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान के मुताबिक शुक्रवार को 76 फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से करेगा किया जाएगा. प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत 76 फ्लैट बनाए गए हैं. 76 फ्लैटों के लिए 6030 लोगों ने आवेदन किया था लेकिन वेरिफिकेशन के बाद 1590 पात्र आवेदक मिले हैं. इन पात्र आवेदकों को ही लॉटरी में शामिल किया जाएगा.
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 2 बजे इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी. उन्होंने कहा है कि पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से फ्लैटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा. गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद के कब्जे से पॉश इलाके लूकरगंज में 1731 वर्ग मीटर नजूल जमीन कब्जा मुक्त कराई गई थी. जिसके बाद सीएम योगी ने माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाने का ऐलान किया था.
आपके शहर से (लखनऊ)

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, होनी चाहिए ये योग्यता, 57000 मिलेगी सैलरी

पिता ईंट भट्ठे पर हैं मजदूर, घर की छत से रिसता है पानी, बेटे ने कठिन मेहनत से निकाला यूपीएससी

Explainer : क्या पॉक्सो कानून के तहत शिकायत के बाद उसे वापस ले सकते हैं

Lucknow News: लखनऊ का कुकरैल नाला अब बनेगा खूबसूरत, रिवरफ्रंट भी बनाने की तैयारी

मुख्तार अंसारी या सुनील राठी, किसे खटक रहा था संजीव जीवा, मर्डर से किसे मिली बादशाहत ? जानें पूरी कहानी

2 दर्जन से अधिक FIR, मुख्तार अंसारी-मुन्ना बजरंगी दोनों का खास, जानें लखनऊ में मारे गए संजीव जीवा की क्राइम कुंडली

अतीक-अशराफ और संजीव जीवा के हत्यारों की एक सी है कहानी, जानें वो 5 बातें जो दोनों शूटआउट केस में हू-ब-हू

UP में सपा को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी और दिग्गज सीपी राय

Sarkari Naukri: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में बिना परीक्षा के बनें साइंटिस्ट! बस करना होगा ये काम, 2 लाख से अधिक है सैलरी

IBPS RRB Salary: आईबीपीएस आरआरबी में चयन होने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं जनरल मैनेजर
किसी माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर देश का यह पहला प्रोजेक्ट है. सीएम योगी ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास 26 दिसंबर 2021 को किया था. बेहद कम समय में यह फ्लैट बनकर तैयार हुए है. लाभार्थियों को महज 3 लाख 50 हजार में 41 वर्ग मीटर में बना फ्लैट मिलेगा, जबकि एक फ्लैट की कीमत 6 लाख रुपये है.
इन फ्लैटों पर डेढ़ लाख रुपए केंद्र सरकार और एक लाख राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है. फ्लैट में दो कमरे, किचन और टॉयलेट की सुविधा है. 76 फ्लैटों के लिए 4 मंजिला दो टावर बनाए गए हैं. पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग तैयार की गई है. आवंटियों को कॉमन हॉल और पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी. इन फ्लैटों को भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर सियासी बयानबाजी भी हो चुकी है. आवंटियों को चाबी सौंपने सीएम योगी आदित्यनाथ खुद प्रयागराज आ सकते हैं.
.
Tags: Allahabad news, Atiq Ahmed, CM Yogi Aditya Nath, UP news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:40 IST








