शिकार से लड़ते-लड़ते अचानक बदल गया बाघ का मूड, जानें फिर क्या हुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण. अक्सर आपने डिस्कवरी या एनिमल प्लैनेट जैसे चैनल्स पर किसी मांसाहारी जानवर को अन्य जानवरों का शिकार करते देखा होगा. लेकिन शायद ही कभी आपने ऐसा कुछ देखा होगा, जिसमें शिकार का पीछा कर रहा कोई जानवर अपने शिकार को हाथ आने के बाद भी छोड़ देता है.

दरअसल, वीटीआर क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बाघ जंगली सुअर को अपना शिकार बनाना चाहता है. इस वीडियो में आगे-आगे जंगली सुअर और उसके पीछे-पीछे बाघ चलता दिख रहा है. वीडियो में बाघ पीछे से सुअर पर हमला करता है, वो दो-तीन बार सुअर का शिकार करने की कोशिश करता है, लेकिन फिर अचानक से उसे छोड़ कर चला जाता है.

चितवन नेशनल पार्क का है वीडियो
वीटीआर में कार्यरत कुछ कर्मियों के अनुसार यह विडियो वीटीआर से सटे नेपाल चितवन पार्क का है, जहां एक बाघ जंगली सुअर को शिकार बनाने की पूरी कोशिश कर रहा है. हालांकि अंत में बाघ ने सुअर का पीछा करना छोड़ दिया और वापस जंगल में चला गया.दरअसल, एक जंगली सुअर पानी की तलाश में हाथी नाले के पास बह रही नदी के पास पहुंचता है. ठीक उसके पीछे एक बाघ भी वहां आ जाता है. बाघ आहिस्ता-आहिस्ता चलते हुए पीछे से जंगली सुअर को खदेड़ने लगता है. इसके बाद दोनों में लड़ाई होती है और अंत में बाघ वापस चला जाता है.

जंगली सुअर को मरना आसान नहीं होता
बता दें कि इसके पहले भी सोशल मीडिया पर कुछ इसी प्रकार का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक बाघ, जंगली सुअर का शिकार कर रहा था. हालांकि तब बाघ ने सुअर का शिकार कर लिया था. लेकिन बुधवार को वायरल हुए इस वीडियो में बाघ ने सुअर को जाने दिया. इन सब में खास बात यह है कि जंगली सुअर भैंसे की तरह से बाघ या शेर को कड़ी टक्कर देता है. वह चिल्लाकर अपने साथियों को मदद के लिए बुलाता है, जिससे कोई भी जानवर घबरा जाता है और उसे जल्द से जल्द मारने की कोशिश करने लगता है. गौरतलब है कि अन्य जानवरों की तुलना में जंगली सुअर को जल्द नहीं मरता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 22:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें