Sakti News : थोक किराना व्यापारी से 20 लाख से ज्यादा की लूट, बाइक सवार बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भागे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखेश्वर यादव/जांजगीर चाम्पा. सक्ती जिले में किराना थोक व्यापारी से लूट का मामला सामने आया है. मंगलवार की देर शाम किराना व्यापारी पैसा वसूल कर वापस घर लौट रहा था, तभी बीच रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका और लूट की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों की तलाश में पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

जानकारी के मुताबिक सक्ती के वार्ड नं- 14 निवासी भारत अठवानी किराना थोक व्यापारी हैं. मंगलवार को वे दुकान से उधार का पैसा वसूलने के लिए निकले थे. पैसा वसूल कर वे अपनी बाइक से जैजैपुर, मालखरौदा होते हुए वापस अपने घर की ओर आ रहे थे. उनके साथ दुकान के बगल में रहने वाला एक युवक भी था. वापस आते समय दर्राभांठा पुल के पास 3 बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और व्यापारी से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए.

अपराधियों की तलाश जारी
घटना के बाद किराना व्यापारी ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी. किराना व्यापारी की शिकायत पर पुलिस तत्काल एक्शन में आई. पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी के लिए अलर्ट जारी किया. पुलिस रात भर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही, हालांकि अभी तक आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है.

20 लाख से अधिक की लूट
पीड़ित व्यापारी ने 22-23 लाख रुपए के लूट का अनुमान जताया है. उन्होंने कहा कि वसूली के बाद पूरे रुपए गिने नहीं गए थे, लेकिन फिर भी उनके पास 20 लाख से ज्यादा नकद था. पुलिस ने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है. सक्ती थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 21:39 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें