– Congress party reprimands Karnataka minister K Venkatesh for cow slaughtering remark – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. कांग्रेस ने गोहत्या पर प्रतिबंध हटाने से संबंधित बयान देने वाले कर्नाटक के पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश को फटकार लगाते हुए कहा है कि वह अपने विभाग पर ध्यान दें और नीतिगत फैसला नहीं करें. पार्टी महासचिव और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को यह जानकारी दी. सुरजेवाला ने बताया कि उन्होंने वेंकटेश से कहा है कि वह नीतिगत फैसले नहीं करें, क्योंकि यह उनके अधिकारक्षेत्र की बात नहीं है.

कांग्रेस महासचिव के मुताबिक, उन्होंने मंत्री से कहा है कि वह डेयरी किसानों के मामलों पर ध्यान केंद्रित करें और यह सुनिश्चित करें कि डेयरी किसानों को दूध की सही कीमत मिले. उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश ने शनिवार को संकेत दिया था कि राज्य में कांग्रेस की नवगठित सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा लाये गये ‘गोहत्या रोधी’ कानून की समीक्षा कर सकती है. साथ ही, उन्होंने सवाल किया था कि जब भैंसों का वध किया जा सकता है तो गायों का क्यों नहीं.

यह भी पढ़ें:- CCTV में कैद हुईं दो चुड़ैल, मरे हुए हिरण का मांस खाने से पहले निभाई रस्में, परिवार सदमे में

कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने वक्‍त रहते संभाला मामला!

कर्नाटक में इससे पहले बीजेपी की सरकार थी. साल 2020 में भाजपा ने कर्नाटक में गोहत्‍या के खिलाफ कानून पास किया था. नई सरकार आने के बाद इस बात की उम्‍मीद जताई जा रही थी कि इस कानून को खत्‍म कर दिया जाए. पशुपालन मंत्री के. वेंकटेश का बयान सामने आया है. हालांकि जनभावना और हिन्‍दू वोटर के देखते हुएए कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्‍व फिलहाल इस मुद्दे को हवा देने के मूड में नहीं है. कांग्रेस पार्टी को पता है कि अगले साल देश में आम चुनाव होने हैं. यही वजह है कि फिलहाल मंत्री के. वेंकटेश को मुंह बंद रखने की सलाह दी गई है.

Tags: Cow Slaughter, Karnataka News, Randeep Singh Surjewala

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें