बिग बॉस के ओटीटी सीजन-2 में लगेगा नया तड़का, अब ऑडियंस भी सीधे ले सकेगी हिस्सा, नए एंथम रिलीज पर हुआ खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. टीवी का सबसे चर्चित शो ‘बिग बॉस’ पहले ही सीजन से टीआरपी का किंग रहा है. शो के पहले ही सीजन में इसकी पॉपुलरिटी ने झंडे गाढ़ दिए थे. इसके बाद साल दर साल इस शो में सलमान खान और कंटेंट ने इसे खास मुकाम पर पहुंचा दिया. पांचवें सीजन आते-आते इस शो के कंटेस्टेंट सेलिब्रिटी बन जाया करते थे.

सोशल मीडिया के इस दौर में अब नाम घोषित होते ही कंटेस्टेंट की रातों-रात किस्मत चमक जाती है. अब इसका ओटीटी वर्जन भी लॉन्च किया जा चुका है. ओटीटी के पहले सीजन को करण जौहर ने होस्ट किया था. लेकिन अब ओटीटी के नए सीजन में सलमान खान नजर आने वाले हैं. सलमान खान ने ओटीटी के सीजन 2 का नया एंथम भी रिलीज कर दिया है.

ऑडियंस भी सीधे ले सकेंगे शो में हिस्सा
ओटीटी के दूसरे सीजन में जियो सिनेमा पर इसे फ्री में दिखाया जाएगा. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे. अब नए एंथम के साथ दर्शकों को नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है. नए एंथम को सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी किया जा रहा है. बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इसी महीने की 17 तारीख से शुरू हो जाएगा.

” isDesktop=”true” id=”6459751″ >

लॉकडाउन के समय आया इसका पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था. इस शो को भी काफी पसंद किया गया था. हालांकि इस सीजन से करण जौहर की जगह सलमान खान को चुना गया है. सलमान खान टीवी पर आने वाले बिग बॉस के होस्ट हैं. सलमान खान के फैन्स को भी ये शो खूब भाता है. अब आप इस शो को जियो सिनेमा की एप्लिकेशन पर मुफ्त में देख पाएंगे. जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें सलमान खान डांस करते नजर आ रहे हैं.

कंटेंस्टेंट की इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी: सलमान खान
सलमान खान ने इस एंथम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी.’ इस सीजन से शो में कुछ नई चीजें भी जोड़ी गई हैं. अब ऑडियंस भी शो में सीधे तौर पर हिस्सा ले सकेगी और रिजल्ट भी इससे प्रभावित होगा. साथ ही इस शो में कैमरा पर्सपेक्टिव भी काफी अलग रहेगा. शो में दिखने वाले एक्शन पर भी हर तरफ से नजर होगी.

Tags: Bigg boss

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें