निशा राठौड़/ उदयपुर. कई दिनों के इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण पश्चिमी मानसून गुरूवार को केरल तट पर पहुंच गया है. इस साल हफ्तेभर की देरी से मानसून केरल पहुंचा है. मौसम विभाग ने 1 जून को मानसून केरल में प्रवेश का अनुमान लगाया था. अब आगामी 20 जून तक राजस्थान में भी बारिश आने की संभावना है.
आपके शहर से (उदयपुर)

भीलवाड़ा का चमत्कारी मंदिर, यहां दर्शन मात्र से होती है मनोकामना पूरी, गजब की है मान्यता

Success Story: कॉलेज से शुरू की तैयारी, तीसरे प्रयास में हुईं सफल, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

Sehore Borewell Rescue : Srishti हार गई जिंदगी, 52 घंटे के ऑपरेशन के बाद हुई मौत | MP News | News

पति की खौफनाक करतूत, पत्नी की बेरहमी से ली जान, फिर घर के पास दफनाए कपड़े

अलवर में बढ़ा प्याज़ का उत्पादन, अब महाराष्ट्र के प्याज पर निर्भरता हुई खत्म

PHOTOS: गांव के लोगों ने बनाया लक्ष्य- बेटियों को बनाएंगे IAS-IPS, चौपाल में लिया गया सामूहिक संकल्प

Sehore Borewell Rescue : 52 घंटे के ऑपरेशन के बाद Srishti की मौत | MP News | Breaking News

Sanjeev Jeeva Murder :Mukhtar Ansari और इस बड़े इंसान के लिए काम करता था जीवा | Lucknow Court Firing

कोटा हादसा: पहले एक मजदूर 25 फीट गहरे सीवरेज में उतरा था, वापस नहीं लौटा तो 3 और लोग नीचे गए, लौटा सिर्फ एक

Akhilesh Yadav से मिले Arvind Kejriwal, अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन | Top News

Rajasthan Mission 2023 : टिकट बंटवारे को लेकर Qazi Nizamuddin क्या बोले ? | Ashok Gehlot | News
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्स मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. हवा की गति और परिस्थिति अनुकूल बनी रही तो मानसून बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा.केरल में मानसून के प्रवेश करने के साथ ही बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
केरल के हिस्सो में मानसून हुआ सक्रिय
केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्स मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. हवा की गति और परिस्थिति अनुकूल बन रही तो मानसून बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा. केरल में मानसून के प्रवेश करने के साथ ही बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है.
मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्तिथियां अनुकूल हैं
मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह राठौर ने बताया की मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम के कुछ और हिस्सों, मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आ बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं.
राजस्थान में 20 जून तक प्रवेश करने का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राजस्थान में आगामी 20 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है.मेवाड़ हाड़ौती के रास्ते मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है. जुलाई तक मानसून के राजस्थान के पश्चिमी जिलों तक पहुंचने की उम्मीद है.
.
Tags: Hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 20:49 IST








