Miss World 2023 Pageant: भारत में होगा ‘मिस वर्ल्ड’ का आयोजन, 130 देशों से शामिल होंगी सुंदरियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. इस बार मिस वर्ल्‍ड (Miss World 2023) का आयोजन भारत में होगा और इसमें उत्तर प्रदेश आकर्षण का केंद्र होगा वाराणसी और आगरा में कई जगह पर रैम्प का आयोजन किया जाएगा. इस सौंदर्य प्रतियोगिता में 140 देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे. मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने घोषणा करते हुए बताया कि नवंबर- दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फिनाले से एक महीने पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड होंगे.

130 से अधिक देशों के प्रतियोगी अपनी अनूठी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और करुणा का प्रदर्शन करने के लिए भारत में एकत्रित होंगे. ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा से लेकर युक्ता मुखी ने विश्व स्तर की प्रतियोगिता जीती हैं. मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ, सुश्री जूलिया मॉर्ले ने बताया कि 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए घर के रूप में भारत की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है. 30 साल से पहले मैंने भारत का दौरा किया था.

28 दिन में अलग-अलग जगहों पर इसका आयोजन किया जाएगा
भारत को बहुप्रतीक्षित 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 पेजेंट के लिए मेजबान देश के रूप में चुना गया है. इससे भारत में 71वां मिस वर्ल्ड 2023 से कल्चर को बढ़ावा मिलेगा. इसकी गूंज विश्व तक होगी यह प्रतियोगियों को अपने समुदायों में सकारात्मक प्रभाव डालने और समाज में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा. सबसे ख़ास बात यह की इन 28 दिन में अलग-अलग जगहों पर इसका आयोजन किया जाएगा.

भारत की अनूठी और विविध संस्कृति, बाकी दुनिया के साथ होंगी साझा
उन्‍होंने कहा कि यह आयोजन के जरिए हम भारत की अनूठी और विविध संस्कृति, विश्व स्तर के आकर्षण और लुभावनी जगहों को बाकी दुनिया के साथ साझा कर सकेंगे. मिस वर्ल्ड लिमिटेड और पीएमई एंटरटेनमेंट मिलकर एक मिस वर्ल्ड फेस्टिवल तैयार कर रहे हैं. देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता को बढ़ावा देने की इसकी प्रतिबद्धता और महिलाओं को सशक्त बनाने जुनून को और बढ़ावा देता है.

Tags: Agra latest news, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें