मां के साथ फोटो में नजर आ रहे इस क्यूट बच्चे को पहचाना, टीवी पर करता है राज, भाई भी रह चुके पॉपुलर एक्टर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. बॉलीवुड नहीं अब तो टीवी स्टार्स के बचपन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रह ही हैं. आज हम आपको एक बच्चे की फोटो के बारे में बता रहे हैं जो टीवी पर राज कर रहा है. टीवी की दुनिया में आर्यन के नाम से मशहूर इस बच्चे की फैमिली भी काफी पॉपुलर है. इस एक्टर के बड़े भाई ने भले ही 7 फिल्मों में काम किया हो. लेकिन अपने हर किरदार से फैंस का दिल जीता.

फोटो में नजर आ रहा ये क्यूट बच्चा आज कई फीमेल फैंस की जान बना हुआ है. इस बच्चे के भाई का फिल्मी दुनिया में अच्छा खासा नाम रहा. महज 50 साल की उम्र में साल 2020 में इस बच्चे के भाई और मशहूर एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. इस बच्चे ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी. साथ ही कई ब्रांड के साथ भी ये बच्चा काम कर चुका है. ये क्यूट बच्चा नाटकों और थिएटर भी कर चुका है. इस बच्चे ने छोटे पर्दे पर करियर की शुरुआत 2015 में ये वादा रहा में एक कैमियो भूमिका और फिर 2017 में टीवी सीरियल कुंडली भाग्य में एक कैमियो भूमिका के साथ की थी.

शाहरुख खान नहीं, ये एक्टर था मेकर्स की पहली पसंद, सेट पर किंग खान को देखते ही सन्न रह गई थीं जूही चावला

इन शोज के जरिए जीत चुके हैं दिल
अगर आप अब भी नहीं पहचान पाए हैं तो चलिए हम बताते हैं कि फोटो में नजर आ रहा ये क्यूट बच्चा कौन हैं. यह और कोई नहीं टीवी के जाने माने सीरियल ‘इमली’ के आर्यन यानी एक्टर फहमान खान हैं, जो इमली के अलावा, मेरे डैड की दुल्हन, अपना टाइम भी आएगा, इश्क मैं मरजावां जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं. वहीं हाल ही में प्यार के सात वचन में भी नजर आए थे. वहीं टॉप 5 में आने वाले पॉपुलर सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में उनके एंट्री की खबरें जोरों पर है.

सोशल मीडिया पर है काफी फैन फॉलोइंग
इंडियन टेलीविजन के हैंडसम हंक कहे जाने वाले फहमान खान के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं. वह तमाम टीवी शो में नजर आ चुके हैं. वह इमली, प्यार के वचन धर्मपत्नी और कई अन्य सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं. उन्होंने हाल ही में ताबिश पाशा के गाने बेइरादा में एक्ट्रेस हिबा नवाब के साथ रोमांस किया था. इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया था. फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की थी.

Tags: Entertainment news., TV Actor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें