Greater Noida news : अभी तक नहीं हुई नालियों की सफाई, मानसून में शहर की स्थिति हो सकती है खराब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विजय कुमार/ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर ग्रेटर नोएडा में लोग गंदगी की वजह से बेहद परेशान हैं. मानसून आने वाला है और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नालियों की साफ-सफाई नहीं कराई है जिसकी वजह से ज्यादातर नालियां बंद हुई पडी है. लोगों का कहना है कि कई बार प्राधिकरण को शिकायत भी की गई है लेकिन उसके बावजूद भी नालियों की सफाई नहीं कराई गई. जिस कारण नालियों में कूड़ा पड़ा है.

ग्रेटर नोएडा के निवासी संतराम का कहना है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सड़कों और नालियों पर सफाई और कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं आता है. जिस कारण नालियां बंद पड़ी है. सीवर टैंक से ओवरफ्लो होने लगता है.ऐसे में मानसून आने से पहले अगर सफाई नहीं हुई तो गंदगी का सड़कों पर अंबार लग जाएगा. अन्य फैक्ट्री मालिक भूदत्त शर्मा बताते हैं उनकी फैक्ट्री के आसपास बदबू आती है. कारण है बेहिसाब गंदगी.

फॉगिंग मशीन का नहीं होता इस्तेमाल
अपनी फैक्ट्री चलाने वाले राहुल ने बताया वह 6 साल से यहां पर फैक्ट्री चला रहे हैं. आज तक उन्होंने मच्छरों को भगाने के लिए जिस फॉगिंग गाड़ी का इस्तेमाल होता है वो गाड़ी को आज तक नहीं देखा. राहुल का कहना है कि मॉनसून आने वाला है. उससे पहले सफाई नहीं हुई तो बारिश के दौरान काफी भयानक स्थिति हो जाएगी. पहले से ही नालियां बंद पड़ी हुई है और बारिश होने के बाद सेफ्टी टैंक भी ओवरफ्लो होने लगेगा.

मानसून तक नहीं हो पाएगा सफाई
ईकोटेक 3 में औद्योगिक इकाई चलने वाले लोगों की समस्याओं को लेकर जब हमने नोएडा प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी गौतम कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि मानसून को देखते हुए इलाके में लगातार सफाई और नालियों में जमा कूड़ा निकालने का काम किया जा रहा है. हालांकि जिस तरह से प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की रफ्तार है. लगता नहीं है कि मानसून तक सफाई का यह काम पूरा हो पाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 19:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें