
हाइलाइट्स
सोने 420 रुपये टूटा
चांदी में 500 रुपये का उछाल
मिस्ड कॉल से जानें सोने का रेट
Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में गुरुवार को बदलाव देखने को मिला. दस ग्राम सोना गिरावट के साथ 60,380 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में तेजी आई है और अब यह 73,300 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 420 रुपये की कमी के साथ 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 73,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 420 रुपये की गिरावट के साथ 60,380 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’’
विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 1,945 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी तेजी के साथ 23.65 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
.
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 18:01 IST








