हाइलाइट्स
23 जून को पटना में भाजपा विरोधी दलों की बैठक.
तेजस्वी यादव बोले-पटना की बैठक ऐतिहासिक होगी.
पीएम मोदी से तेजस्वी ने मांगा विशेष राज्य का दर्जा.
पटना. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने विपक्षी एकजुटता बैठक को लेकर कहा कि विपक्ष के एक साथ आने से बीजेपी डरी हुई है. बीजेपी लोकसभा चुनाव हारेगी और उसके बाद अन्य राज्यों में भी चुनाव हारेगी. 23 जून की बैठक में राहुल गांधी और मलिकार्जुन खड़गे दोनों शामिल होंगे. डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि 23 को होने वाली बैठक ऐतिहासिक होगी. अहम बैठक है बहुत दिनों के बाद सभी पार्टी एक साथ बैठेंगे और 2024 में कैसे आगे बढ़ना है, यह तय होगा.
तेजस्वी ने कहा कि बड़ी पार्टियों और रीजनल पार्टियों को साथ आना होगा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही सुझाव दिया था कि पहली बैठक पटना में हो और सबकी सहमति बन गई. तेजस्वी ने कहा कि जेपी आंदोलन की शुरुआत बिहार से ही हुई थी. कोई आंदोलन, बड़े परिवर्तन या बदलाव की बात आती है तो बिहार से ही इसकी शुरुआत होती है. इसका पुराना इतिहास रहा है. इस बार भी बिहार से विपक्षी एकता की शुरुआत होने जा रही है. सभी पार्टी के लीडर रहेंगे, प्रतिनिधि नहीं रहेंगे.
उन्होंने कहा कि सिर्फ केसीआर से बात नहीं हो पा रही है. बाकी 15 पार्टी के मुख्य लीडर बैठक में भाग लेंगे. कांग्रेस से राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी रहेंगे. वहीं प्रधानमंत्री के आगमन पर डिप्टी सीएम तेजस्वी ने कहा कोई भी आ सकता है. देश के प्रधानमंत्री हैं तो जरूर आएं. आएं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें. असल बात ये है कि 2024 के लिए डरे हैं. कितनी बार अमित शाह आए हैं, 2014 से लेकर अब तक काहे नहीं आए.
आपके शहर से (पटना)

इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप में सहरसा की बेटी ने जीता गोल्ड, 6 देशों के प्रतिभागियों को हराया

शादी के बाद माशूका के ससुराल पहुंचा आशिक, घर से भगाया फिर पति को फोन कर बुलाया, अगली सुबह मिली लाश

Sarkari Naukri: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में बिना परीक्षा के बनें साइंटिस्ट! बस करना होगा ये काम, 2 लाख से अधिक है सैलरी

Top University in Bihar: बिहार की एक भी यूनिवर्सिटी और कॉलेज टॉप 100 में शामिल नहीं, IIT पटना सबसे बेस्ट

‘जो CM रिजेक्टेड है वो PM कैसे बन सकता है’, नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का बड़ा हमला

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

Good News: अब 10 जून से ही तारामंडल का मजा लेंगे दरभंगावासी, 2D और 3D में चलेंगे चार शो

अजीब है बच्चों का यह खेल, गोटी जमा करने के चक्कर में मार खाकर पीठ करवा लेते हैं लाल, आपने खेला क्या!

CRPF जवान प्रेमी को पटना बुलाया, होटल के कमरे में ले गई फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट, 23 जून को होनी है शादी

नई नवेली दुल्हन का खूनी खेल! प्रेमी जीजा से मिलकर पति की करवाई हत्या, जीजा का भी मिला शव

खुदाई कर थक गए थे लोग लेकिन नहीं दिखा अंत, धरती से पाताल तक है यह शिवलिंग, जानें कहां है यह मंदिर
.
Tags: CM Nitish Kumar, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Opposition Parties, Opposition unity, RJD leader Tejaswi Yadav
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 18:07 IST








