इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. निजी यूनिवर्सिटी की एक महिला लेक्चरर के साथ छात्रा ने मारपीट की है. छात्रा के क्लास में लेट आने पर महिला लेक्चरर ने रोकटोक की थी. इसी से नाराज होकर छात्रा ने बहस के बाद की मारपीट कर दी. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में स्थित बायपास पर नामी निजी यूनिवर्सिटी में महिला लेक्चरर और छात्रा के बीच विवाद की शिकायत थाने पहुंची है. हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब कॉलेज प्रबंधन, प्रोफेसर के साथ किसी ने मारपीट की हो. इससे पहले प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन के लोगों के साथ मारपीट की थी. इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज किया था.
जानें क्या है पूरा मामला
आपके शहर से (इंदौर)

Shooting Championship: देश के 1800 शूटर्स यहां साध रहे हैं निशाना, इंटरनेशनल के साथ ओलंपियन शूटर्स भी बिखेर रहे जलवा

Sanjana Barkade Suicide Case: रीवा से आरोपी अब्दुल अरेस्ट, जानें क्यों परेशान थी बेसबॉल प्लेयर

PHOTOS: ‘हिंदू-मुस्लिम की शादी में कोई बुराई नहीं,’ आईएएस नियाज खान ने कहा- बॉलीवुड से शुरू हुआ धर्मांतरण

NIRF Ranking 2023: एमपी के 2 संस्थानों को एनआईआरएफ रैंकिंग में स्थान, देखें कौन है टॉप पर

पड़ोसन को ताड़ने पर मचा बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें मारपीट का VIDEO

Sarkari Naukri: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में बिना परीक्षा के बनें साइंटिस्ट! बस करना होगा ये काम, 2 लाख से अधिक है सैलरी

इंदौर की 3 साल की वियांशी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, सबसे कम उम्र में किया हनुमान चालीसा का पाठ

शिवपुरी में पल-पल बदल रहा मौसम, प्याज की फसल खराब होने की आशंका बढ़ी, किसान परेशान

पाकिस्तान में फेमस था…छतरपुर का यह पान, संबंध बिगड़े तो बंद हो गया निर्यात

MP Assembly Elections : विधानसभा चुनाव में प्रियंका के सहारे कांग्रेस, जबलपुर में 12 को सभा, हर संभाग में रैली की तैयारी

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका
बुधवार को कॉलेज की छात्रा आरसी शेख क्लास में देरी से पहुंची थी. क्लास में पहले से ही मौजूद अध्यापिका अवंतिका गर्ग ने इस पर आपत्ति जताई और क्लास से बाहर रहने के लिए ही कह दिया. बात छात्र को नागवार गुजरी और वह भी विरोध पर उतारू हो गई. उसने पहले तो प्रोफेसर से बहस की और उसके बाद जमकर मारपीट की, जिसमें लेक्चरर अवंतिका गर्ग को मामूली चोट भी आई.
इसके बाद महिला लेक्चरर अवंतिका गर्ग ने खुद की जान को खतरा बताते तेजाजी थाने में शिकायत दर्ज करवाई. वही तेजाजी नगर थाना पुलिस ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं परिजनों ने प्रबंधन और पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि छात्रा हाइपर टेंशन की बीमारी से ग्रसित है, इसलिए वह चिड़चिड़े स्वभाव की हो गई है. जानकारी मिली है कि वह पूर्व में भी कॉलेज में किसी के साथ मारपीट कर चुकी है. पुलिस अब मनोभाव समेत काउंसलिंग की मदद से छात्रा की मनोदशा बदलने का प्रयास करेगी.
.
Tags: Crime News, Indore news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 17:53 IST








