Good News: अब 10 जून से ही तारामंडल का मजा लेंगे दरभंगावासी, 2D और 3D में चलेंगे चार शो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/दरभंगा. जिस बेसब्री के साथ लंबे समय से लोग दरभंगा में तारामंडल खुलने का इंतजार कर रहे थे, अब वह इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है. इससे पूर्व विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 15 जून को तारामंडल में शो की शुरुआत होने वाली थी, लेकिन नई अपडेट के अनुसार यह तारामंडल 10 जून को ही आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा. जिसको लेकर जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि तारामंडल-सह-ज्ञान एवं विज्ञान संग्रहालय को 10 जून से ही आम लोगों के लिए शुरू करने का निर्णाय लिया गया है. शो का समय निदेशालय स्तर से तय किया गया है.

तारामंडल के लिए बुकिंग ऑनलाइन ही होगी. काउन्टर से बुकिंग का निर्णय बाद में लिया जाएगा. तारामंडल में शो देखने के लिए टिकट के साथ आने वाले को ही प्रवेश दिया जाएगा. प्रवेश-निकास एवं शो का समय विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है. सुबह 11:00 बजे से 11ः45 बजे तक 2D शो दिखाया जाएगा. जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश समय सुबह 10:30 बजे निर्धारित किया गया है. वहीं दोपहर 12:15 बजे से 01ः00 बजे तक 3D शो दिखाया जाएगा. जिसके लिए दर्शकों का प्रवेश का समय अपराह्न 12ः00 बजे निर्धारित किया गया है. जबकि दोपहर 02:15 बजे से 03ः00 बजे तक पुनः 2D शो दिखाया जाएगा. जिसके लिए प्रवेश का समय दोपहर 02:00 बजे निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही अपराह्न 03ः15 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक 3D शो दिखाया जाएगा. जिसके लिए प्रवेश का समय अपराह्न 03ः00 बजे निर्धारित किया गया है.

लोगों से लिया जाएगा पार्किग शुल्क

पहले शो के लिए आए दर्शकों का पार्किंग से निकासी का समय दोपहर 12ः00 बजे तक निर्धारित किया गया है. दूसरा शो के लिए पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 01ः30 बजे तक, तृतीय शो के लिए पार्किंग से निकासी का समय अपराह्न 03ः30 बजे तक और अंतिम शो के लिए पार्किंग से निकासी का समय शाम 04ः30 बजे तक निर्धारित गया है. पार्किंग शुल्क का भी निर्धारण कर लिया गया है, पार्किंग में प्रति 1.5 घंटा साइकिल लगाने के लिए 5रुपए , मोटर साइकिल के लिए 20, चार चक्का वाहन (गैर वाणिज्यिक) के लिए 40, हेलमेट के लिए 05, मिनी बस/सर्विस जीप, केब, टेक्सी, टेम्पू के लिए 50 तथा पयर्टक बस/एचसीवी. के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है.

पार्किंग के लिए इनता देगा होगा चार्ज

तारामंडल के अंदर कुल 150 सीट हैं. तारामंडल के 03 गेट हैं, टिकट बुकिंग के लिए लिंक जल्द से जल्द आम लोगों को मुहैया कराया जाएगा. पहले दिन के शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. तारामंडल में गाड़ी पार्किंग करने वाले को शो समाप्त होने के बाद पार्किंग खाली करने की बाध्यता होगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 17:39 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें