‘जो CM रिजेक्टेड है वो PM कैसे बन सकता है’, नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का बड़ा हमला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चिराग पासवान गुरुवार को पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे
उन्होंने बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट को लेकर भी अपना वीजन रखा
चिराग ने कहा कि विपक्षी एकता पूरी तरीके से फ्लॉप है

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार और विपक्षी एकता पर करारा हमला बोला है. चिराग पासवान ने राजधानी पटना में विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए 23 जून को विपक्ष के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक पर बयान देते हुए कहा कि जो सरकार एक पुल नहीं बनवा सकती वह विपक्षी एकता कैसे कर सकती है. खगड़िया में जिस तरीके से पुल ध्वस्त हुआ है उस मामले में उच्च स्तरीय जांच करवानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक पर उन्होंने कहा कि जिस तरीके से खगड़िया में पुल गिरा है ठीक वैसे ही विपक्षी एकता भी धाराशायी हो जाएगी क्योंकि जिस विपक्ष को एक करने की कोशिश की जा रही है उस विपक्ष में कई मुख्यमंत्री हैं और वो सभी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं, ऐसे में वो लोग नीतीश कुमार को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे. चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार के लोगों ने ही नकार दिया है तो वह देश के पीएम कैसे बन सकते हैं.

चिराग ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे ही उड़ीसा के बालासोर में ट्रेन हादसा हुआ पीएम नरेंद्र मोदी तुरंत वहां पहुंचे और जानकारी ली जबकि नीतीश कुमार कहीं नहीं जाते. बिहार में कितने भी हादसे हो जाएं कितने लोगों की जान चली जाए, मुख्यमंत्री सोए रहते हैं. उन्हें किसी बात की कोई चिंता नहीं रहती. जब उन्हें बिहार के लोगों की चिंता ही नहीं तो फिर उन्हें मुख्यमंत्री बनने का भी कोई हक नहीं है.

आपके शहर से (पटना)

चिराग ने कहा कि बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट में वो बहुत कुछ नया जोड़ने वाले हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में वह बिहार के कई हिस्सों में गए जहां कई समस्याएं उन्होंने देखी. उन समस्याओं पर भी काम करने की जरूरत है साथ ही उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया. चिराग पासवान ने कहा कि बिहार के जितने भी लोग हैं वह अपने सुझाव इस व्हाट्सएप नंबर पर हमें भेज सकते हैं. उन सुझावों पर विचार किया जाएगा और वह सपनों का बिहार बनाने के लिए अगर सही होगा तो उसे बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट में शामिल किया जाएगा.

Tags: Bihar News, Bihar politics, Chirag Paswan, Nitish kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें