
पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. मुरादाबाद की ग्राम पंचायत पल्लूपुरा घोसी की मिलक में इन दिनों ग्राम प्रधान की अनदेखी साफ दिखाई दे रही है. गांव में जहां नालियों में गंदगी अटी पड़ी है. तो वहीं तालाब में लोग कूड़ा डाल रहे हैं. क्षेत्रवासियों का कहना है कि गांव में बीते कई सप्ताह से सफाई नहीं कराई गई है. जिसके चलते हैं गांव में हर तरफ गंदगी का माहौल दिखाई दे रहा है. बरसात आने वाली है और ग्राम प्रधान द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा.
सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम प्रधान कोई मुकम्मल जवाब नहीं दे रहे हैं. क्षेत्रवासी नादिर और मोहम्मद इरफान द्वारा बताया गया कि सफाई को लेकर पंचायत सेक्रेटरी से भी शिकायत की गई है. लेकिन गांव की समस्या ज्यों की त्यों बनी है. अब देखना यह होगा की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान कितना गंभीर हो पाते हैं. और इस समस्या का समाधान कब होगा. कब ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिलेगी. यह कोई नहीं जानता. लेकिन बरसात से पहले अगर इस सफाई की समस्या को दूर नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में गांव में तालाब जैसे नजारे बन सकते हैं और जिसका खामियाजा भी हमारे जैसे गरीब ग्रामीणों को ही उठाना पड़ेगा.
गंदगी के कारण लोग पड़ रहे बीमार
नलियों की सफाई नहीं होने के कारण से चोक पड़ी हैं. हर तरफ गंदगी पसरी है. इस कारण वार्डवासी परेशानी झेल रहे हैं. गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं. इससे लोगों को बीमारी का अंदेशा है. ग्रामीणों का कहना कि गांव में समस्या ना हो सफाई व्यवस्था होती रहे और सरकार की योजनाओं का लाभ मिलता रहे. लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है.








