NIRF Ranking 2023: एमपी के 2 संस्थानों को एनआईआरएफ रैंकिंग में स्थान, देखें कौन है टॉप पर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. NIRF Ranking 2023: देश के शिक्षण संस्थानों के लिए एनआईआरएफ रैंकिंग जारी कर दी गई है. इन संस्थानों को ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजिनियरिंग, मैनेजमेंट, फॉर्मेसी, मेडिकल, डेंटल, लॉ, आर्किटेक्चर और प्लानिंग, एग्रीकल्चर और एलाएड सर्विस सहित इनोवेशन कैटेगरी में रखा गया है. ओवरऑल कैटेगरी की बात करें तो टॉप 100 में मध्य प्रदेश के 2 संस्थानों को शामिल किया गया है. वहीं छत्तीसगढ़ के 1 भी संस्थान को इसमें जगह नहीं मिली है.

ओवरऑल कैटेगरी में पहले स्थान पर आईआईटी मद्रास, दूसरे स्थान पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, तीसरे स्थान पर आईआईटी दिल्ली, चौथे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर पांचवे स्थान पर मौजूद हैं. खास बात यह है कि टॉप 10 में 7 आईआईटी के संस्थान हैं.

मध्य प्रदेश के ये संस्थान हैं शामिल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) इंदौर, ओवरऑल कैटेगरी में 28वें स्थान पर मौजूद है. इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च भोपाल का लिस्ट में 60वां स्थान है. इसके अलावा अन्य कोई भी मध्य प्रदेश के संस्थान टॉप 100 में शामिल नहीं है.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ये भी पढ़ें-
NIRF Ranking 2023: जेएनयू दूसरे स्थान पर बरकरार, 450 करोड़ रुपये से होगा ये काम
NEET Result 2023: नीट परीक्षा के रिजल्ट का है इंतजार, जानें कब होगा जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

एमपी और सीजी की यूनिवर्सिटी रैंकिंग
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में स्थित यूनिवर्सिटी रैंकिंग की बात तो करें तो इसमें यहां के किसी भी विश्वविद्यालय को टॉप 100 में स्थान नहीं मिला है.

Tags: College education, Education news, IIT

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें