Paytm Share: धीरे-धीरे आ रही तेजी, क्‍या निवेशकों के आएंगे अच्‍छे दिन? क्‍या है एक्‍सपर्ट की राय?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कंपनी का लोन डिस्बर्समेंट भी बढ़ रहा है.
पेटीएम ने लोन को लेकर 7 एंटिटीज के साथ साझेदारी की है.
मोतीलाल ओसवाल ने शेयर को बाय रेटिंग दी है.

नई दिल्‍ली. पेटीएम (Paytm) की पैरेंट कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन्स (One97 Communications) के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को अभी तक निराशा ही हाथ लगी है. इस फिनटेक स्‍टॉक में कुछ महीनों से तेजी आ रही है. मासिक आधार पर पेटीएम शेयर दिसंबर 2022 से लगातार ग्रीन जोन में बना हुआ है. छह महीने में यह शेयर 38 फीसदी मजबूत हुआ है. आज भी इंट्राडे में बीएसई पर 8 फीसदी उछलकर 785.50 रुपये पर पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी नरमी आई और यह 6 फीसदी की बढ़त के साथ 771 रुपये (Paytm Share Price) पर बंद हुआ है. अब यह सवाल उठता है कि क्‍या इस शेयर में पैसा लगाने का यह सही समय है या फिर इंतजार करना चाहिए?

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम का मार्च 2023 तिमाही का वित्तीय प्रदर्शन उम्‍मीद से बेहतर रहा है. यही कारण है कि लॉन्ग टर्म के लिए पेटीएम को लेकर ब्रोकरेज का रुख सकारात्‍मक है. मई महीने के बिजनेस अपडेट को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीताल ओसवाल ने पेटीएम में पैसा लगाने की सलाह निवेशकों को दी है. इसी तरह ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने भी इस स्‍टॉक को बाय रेटिंग दी है.

ये भी पढ़ें- Multibagger Stocks : दो साल में 6 गुना बढ़ाया पैसा, तिमाही नतीजों से ब्रोकरेज गदगद, बढ़ा दिया टार्गेट प्राइस

क्‍यों बुलिश है मोतीलाल ओसवाल?
मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अप्रैल-मई 2023 यानी दो महीने में इसका ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) मजबूत बना रहा और सालाना आधार पर 35 फीसदी उछलकर 2.65 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी का लोन डिस्बर्समेंट भी बढ़ रहा है. एवरेज टिकट साइज में भी इजाफा हो रहा है. पेटीएम ने लोन को लेकर सात एंटिटीज के साथ साझेदारी की है. ब्रोकरेज ने पेटीएम शेयर के लिए 900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.

सीएलएसए ने भी की निवेश की सिफारिश
2 जून को वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने कहा था कि पेटीएम का लोन बिजनेस खूब बढ़ रहा है. पिछली आठ तिमाहियों में यह 12 हजार करोड़ रुपये के तिमाही रन-रेट डिस्बर्समेंट लेवल से बढ़ा है. पिछली कुछ तिमाहियों में इसमें ‘बाय नाऊ पे लेटर’ (BNPL) की करीब 55 फीसदी हिस्सेदारी है. ब्रोकरेज ने इसे 850 रुपये के टारगेट पर खरीदारी की रेटिंग दी हुई है.

9.2 करोड़ हुए मंथली यूजर्स
पेटीएम ने 5 जून को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी बताया कि इसके एवरेज मंथली यूजर्स इस तिमाही के शुरुआती दो महीने में सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 9.2 करोड़ पर पहुंच गए. वहीं मार्च तिमाही में इसका कंसालिडेटेड नेट लॉस 761.4 करोड़ रुपये गिरकर 168.4 करोड़ रुपये पर आ गया. इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 51.5 फीसदी उछलकर ₹2,334.5 करोड़ पर पहुंच गया.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

Tags: Business news in hindi, Paytm, Stock market, Stock tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें