शादी के बाद माशूका के ससुराल पहुंचा आशिक, घर से भगाया फिर पति को फोन कर बुलाया, अगली सुबह मिली लाश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर. बिहार में एक शख्स ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की घर से भगाने के बाद हत्या कर दी. हत्या की ये घटना समस्तीपुर जिला की है. जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर थाना इलाके के चांदचौर गांव में ये घटना हुई. एक दो दिन से लापता युवती का शव चौर से बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. पहले कुछ देर तो शव की पहचान नहीं हुई.

इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर उजियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की जिसके बाद आसपास के इलाके में भी तस्वीरें भेजी गए और फिर शव की शिनाख्त हुई. मृतक युवती की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलामेघ गांव के रहने वाले अजय पासवान की पत्नी उजाला के रूप में की गई. घटना के संदर्भ में मृतक के पति अजय पासवान ने बताया कि तीन महीने पूर्व ही उसकी शादी हुई है. वो मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपना परिवार चला रहा था. उसने बताया कि उसके गांव के ही एक युवक नीतीश कुमार के साथ उसकी की पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था.

बीते सोमवार की सुबह उसकी पत्नी को नीतीश कुमार घर से भगा कर ले गया इसकी जानकारी जब उसे हुई तो वह नीतीश के पास गया और वहां जाकर अपनी पत्नी को लौटाने की गुहार लगायी और इसके बदले कुछ पैसे देने के लिए बात की लेकिन नीतीश ने पत्नी को नहीं लौट आया लेकिन बदले में उसे धमकी जरूर दी. धमकी सुनकर वह डर कर वापस लौट आया. इसके बाद फिर नीतीश कुमार ने अपने मोबाइल से उजाला की बातचीत उसके पति से करवायी और उसने कहा कि दलसिंहसराय आ जाओ.

रात के करीब 9 बजे यह बातचीत हुई और सुबह शव मिलने की सूचना मिली. शव मिलने की सूचना के बाद परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और फिर शव की पहचान की. नीतीश कुमार द्वारा उजाला को भगाने की बात की पुष्टि उजाला के पिता भी करते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी आंख से देखा कि नीतीश कुमार एक अन्य युवक के साथ उनकी बेटी को भगा कर ले गया. उजाला के पति का कहना है कि उसके साथ गलत कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को चौर में फेंक दिया गया.

घटना के बाद से सभी हैरान हैं जो नीतीश कुमार उजाला से प्यार करता था, उसकी आशिकी में इतना पागल था कि शादी के बाद भी उसे घर से भगा लया तो फिर एक आशिक कातिल कैसे बन गया ये अपने आप में बड़ा सवाल है. घटना के संदर्भ में दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन पूर्व से लड़की लापता थी. परिवार के लोगों के द्वारा अपने स्तर से खोजबीन की जा रही थी. इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी. परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Bihar News, Crime News, Murder, Samastipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें