
संजय यादव/बाराबंकी. बाराबंकी जिले के मनहोर गांव में एक विशाल अजगर दर्जनों अंडे के साथ देखा गया. जब इस मामले की सूचना इलाके के लोगों को लगी तो अंडे और अजगर को देखने वालों का तांता लग गया. वहां मौजूद अजगर को देखने के साथ ही लोग वीडियो बनाने लगे. खबर पाकर पहुंची वन विभाग टीम अजगर को पकड़ कर उसे जंगल में छोड़ दिया. इस पूरे मामले का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जनपद बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के मनहोर गांव में सुबह ग्रामीणों ने दर्जनों अंडे के साथ अजगर को देखने से गांव में दहशत मच गया . धीरे-धीरे यह बात पूरे इलाके में फैल गई. लोगों के बीच खलबली मच गई. अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने से पहले लोगों को वहां से दूर हटाया. ताकि अजगर किसी को नुकसान न पहुंचा पाए. फिर वन विभाग की टीम गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया और पास के जंगल में छोड़ दिया गया.
विशालकाय अजगर मिलने से इलाके में मचा हड़कंप
वही ग्रामीणों का कहना है सुबह वह खेत की तरफ जा रहे थे तभी गांव के पास एक गड्ढे के ऊपर एक विशालकाय अजगर बैठा था. जैसे हम लोगों की आहट मिली एक गड्ढे में नीचे उतर गया. तब हम लोगों ने गड्ढे में देखा दर्जनों अंडे रखे हुए थे और अजगर अपने अंडों को चारों तरफ से घेर कर बैठा था. हम लोग डर गए और शोर करने लगे तभी गांव के लोग एकत्रित हो गए. फिर हम लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी. उन्होंने इस अजगर और अंडे को पकड़ कर पास के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. तब हम लोगों ने राहत की सांस ली.
.
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:28 IST








