08

ADG लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार की मानें तो आरोपी विजय पूरी तैयारी के साथ आया था. उन्होंने बताया कि गोमतीनगर में दर्ज एक मामले की पेशी में करीब 11 बजे दो दारोगा, चार हेड कांस्टेबल और छह सिपाहियों को उसकी सुरक्षा में कोर्ट भेजा गया था. संजीव के पहुंचने से काफी देर पहले ही विजय वकील के भेष में एससी-एसटी कोर्ट रूम के बाहर बैठ गया. कोई शक न करे इसलिए जेब में पेन लगाने के साथ हाथों में फाइल भी पकड़ा था. संजीव के साथ ही पीछे से कोर्ट रूम के भीतर गया और मौका मिलते ही जीवा पर कोट से रिवाल्वर निकाल कर पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग की. विजय ने एक शार्प शूटर की तरह हमला बोला, जिससे जीवा को पीछे पलटने का भी वक्त नहीं मिला और वहीं ढेर हो गया, वहीं विजय बचने के लिए कोर्ट रूम से बाहर भागा, लेकिन वकीलों ने दौड़ाकर उसको पकड़कर पीटना शुरू कर दिया.
Author: Up Head Line
Views: 29








