हाइलाइट्स
नई नवेली दुल्हन ने मौसेरे जीजा के साथ मिलकर पति की कराई हत्या.
5 दिन बाद हत्यारा जीजा का भी मिला सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति शव,
गया एसएसपी आशीष भारती ने ‘कातिल दुल्हन’ केस का किया खुलासा.
गया. गया में नई नवेली दुल्हन ने अपने पति की हत्या अपने प्रेमी मौसेरे जीजा के साथ मिलकर करवा दी. इसके साथ ही 5 दिन के बाद हत्यारे जीजा का भी शव सड़क किनारे से बरामद किया गया. इस मामले का गया पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है और आरोपी कातिल दुल्हन को गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है.
बता दें कि हत्यारे जीजा उपेंद्र यादव का शव आमस थाना क्षेत्र में जीटी रोड किनारे पुलिस ने बरामद किया था. इनकी हत्या कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस ने साजिशकर्ता नई नवेली दुल्हन रियंती कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया है. इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि बीते 29 मई को गुरुआ थाना क्षेत्र के लकराही गांव में अशोक यादव से रियंती देवी की शादी हुई थी, लेकिन शादी के दूसरे दिन युवक लापता हो गया था. जिसके अगले दिन ही युवक का शव धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी.
एसएसपी ने बताया कि अनुसंधान के बाद दुल्हन से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने प्रेमी मौसेरे जीजा के साथ हत्या की साजिश रचने की बात कही. इस पूछताछ के क्रम और भी खुलासा हुआ और दूल्हा अशोक यादव की हत्या के 5 दिन के बाद हत्यारे प्रेमी जीजा उपेंद्र यादव का शव आमस थाना क्षेत्र के सड़क किनारे मिला. एसएसपी ने बताया कि उपेंद्र की हत्या कैसे हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. चूंकि उसके शरीर पर कहीं भी कोई चोट का निशान नहीं थे इसलिए फिलहाल इसपर स्पष्ट तौर पर बताना मुश्किल है.
आपके शहर से (पटना)

IBPS RRB Salary: आईबीपीएस आरआरबी में चयन होने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं जनरल मैनेजर

Weather Alert! सहरसा में अब तक का सबसे गर्म दिन होगा 10 जून, आसमान से बरसेगी आग, एडवाइजरी जारी

Breaking News : Patna में Ganga नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा, 2 युवक डूबे | Bihar News

Samrat Chaudhary Purnia Visit : Simanchal के जरिए Bihar को साधेगी BJP ? | Bihar Politics News

Nalanda News: बिहार का ‘मिनी सूरत’, यहां 30000 की साड़ी भी ₹30 की भी! शॉपिंग के लिए नोट करें लोकेशन

राष्ट्रीय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में सीवान के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, गोल्ड सहित 10 मेडल पर जमाया कब्जा

Bhagalpur News: NOU का 16वां दीक्षांत समारोह 26 जून को, छात्र 21 जून तक कर सकते हैं आवेदन

IAS Love Story: विदेश घूम रही है IAS-IPS की यह जोड़ी, हर फोटो पर आ रहे हैं लाखों लाइक्स

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

Live Video: सूअर के पीछे दौड़ा बाघ, दबोचने को कूदा… मगर बिना शिकार किए ही वापस लौटा! जानिए क्या हुआ

DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, होनी चाहिए ये योग्यता, 57000 मिलेगी सैलरी
एसएसपी ने कहा कि प्रेमी मौसेरा जीजा के साथ दुल्हन के साथ कई सालों से अवैध संबंध चल रहा था. इस बीच दूल्हे को सारी जानकारी मिल गई थी. इसके बाद दुल्हन ने अपने प्रेमी जीजा के साथ मिलकर पति की ही हत्या करा दी. दुल्हन रियंति देवी औरंगाबाद जिला के अकौना गांव के रहने वाले परमेश्वर यादव की पुत्री थी जिसे मौसेरा प्रेमी जीजा ने अपने ही रिश्तेदार गुरुआ थाना के लकड़ाही निवासी सुखदेव यादव के बड़े पुत्र सिविल इंजीनियर अशोक यादव से करवाई थी.
पुलिस ने इसका खुलासा एसआईटी टीम बनाकर किया.प पुलिस ने बताया कि अशोक की हत्या वाली रात तक उपेंद्र की प्रेमिका रेवंती से मोबाइल पर बातचीत हुई थी. हत्या वाली रात घटनास्थल पर उसका मोबाइल एक्टिव था. कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने उपेंद्र से पूछताछ की थी, लेकिन उसने अपना जुर्म कबूल नहीं किया. सोमवार को दोबारा बुलाने पर वह मोबाइल स्विच ऑफ कर घर से पैदल निकल गया. हालांकि, उसके अगले दिन मंगलवार को उसका शव मिला पास में रहे उसके मोबाइल को खंगाला गया तो सब कुछ स्पष्ट हो गया.
.
Tags: Bihar crime news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:16 IST








