अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में लगे ‘जय श्रीराम’ और ‘झूठ-झूठ’ के नारे, सभा में LG भी थे मौजूद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली. दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगे हैं. केजरीवाल ने गुरुवार को IP यूनिवर्सिटी के ईस्ट कैंपस का उद्घाटन किया. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सांसद गौतम गंभीर भी इस दौरान मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान कई बार ‘झूठ-झूठ’ के नारे लगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज IP यूनिवर्सिटी का ये ईस्ट कैंपस देश को समर्पित किया जा रहा है. ये देश के बेहतरीन कैंपस में से एक है, पूरे देश और दिल्ली के लोगों को बधाई.

यहां पर लगभग 2500 बच्चे पढ़ेंगे, इससे आसपास की अर्थव्यवस्था पर भी अच्छा असर पड़ेगा, लोगों को रोजगार मिलेगा. उन्होंने कहा कि हमारे देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था है एक सरकारी एक प्राइवेट जिनके पास पैसा है वो प्राइवेट में जाते थे जिनके पास नहीं है वो सरकारी स्कूलों में लेकिन इन सात-आठ सालों में बहुत कुछ बदल गया है. हमने 12वीं तक तो स्कूलों को ठीक कर दिया अब उसके ऊपर की शिक्षा को ठीक कर रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल के भाषण के बीच कुछ लोगों ने झूठ झूठ के नारे लगाए. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टी के लोगों के लोगों से गुजारिश है कि मुझे पांच मिनट सुन लो बात अच्छी ना लगे तो फिर नारे लगा लेना. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हर साल तकरीबन ढाई लाख बच्चे 12वीं पास करते हैं, डेढ़ लाख बच्चे सरकारी स्कूलों से और 1 लाख प्राइवेट से. दिल्ली के कॉलेज में इन ढाई लाख में से सिर्फ 1.1 लाख छात्रों को ही एडमिशन मिल पाता था, उसको हम 1.4 लाख तक ले आए हैं लेकिन 1 लाख सीट की अभी भी कमी था. अंग्रेजी ने हमारी पुरानी शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर दिया, अंग्रेजो ने क्लर्क बनाने के लिए शिक्षा व्यवस्था बनाई ताकि अंग्रेजों की सेवा कर सके.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के सीएम ने कहा कि हम इसको बदल रहे हैं, अब यहां तकनीकी युग के हिसाब से पढ़ाया जाएगा, यहां से निकलने वाले सभी लोगों को नौकरियां मिलेंगी. हम बार-बार ये कहते हैं कि हमें नौकरी ढूंढने नहीं नौकरी देने वाला बनना है. इसके लिए हमने 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बिजनेस ब्लास्टर शुरू किया, उन्हें 2-2 हजार रुपए देकर बिजनेस के लिए कहते थे. इस दौरान मुख्यमंत्री के भाषण के बीच एक बार फिर से झूठ-झूठ के नारे लगे.

केजरीवाल ने कहा कि हमने छात्रों को 2 हजार की सीडिंग मनी दी, 3 लाख छात्रों ने मिलकर 52 हजार टीम बनाई और एक से बेहतर एक बिजनेस आइडिया दिए. इस तरह के बिजनेस आइडिया कॉलेज में भी होना चाहिए, अगर 50% छात्र बाहर निकलकर बिजनेस करें तो ये बाकी 50% को नौकरी दे देंगे. हमें एक सर्वे भी करना चाहिए कि जो छात्र स्कूल कालेजों से निकलें उन्होंने क्या किया, बिज़नेस या नौकरी. ये यूनिवर्सिटी पहले देश की टॉप टेन में और फिर विश्व के टॉप में होगी.

केजरीवाल के कार्यकर्म में अलग-अलग समय पर नारे लगते रहे. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लेकर नारे लगाए हैं। कोई ‘झूठ-झूठ’ बोलता दिखा तो  कोई ‘जय श्री राम’. यूनिवर्सिटी उद्घाटन को लेकर जारी विवाद पर दिल्ली सरकार में शिक्षामंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इस दौरान आतिशी ने कहा कि मैं LG साहब से पूछना चाहूंगी कि आपको 8 महीने हुए हैं आए हुए और अरविंद केजरीवाल 8 साल से काम कर रहे हैं, फिर आप उनके किए कामों के साथ आप फ़ोटो कूद-कूदकर क्यों खींचा रहे हैं.

Tags: Arvind kejriwal, CM Arvind Kejriwal, Delhi CM Arvind Kejriwal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें