पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म के बाद कराया धर्म परिवर्तन; शिकायत के बाद मौलाना गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद के थाना डिलारी इलाके में महिला ने एक मौलाना पर पहले प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने का आरोप लगाया है. साथ ही मौलाना के तीन सगे भाइयों और दो बहनोई के खिलाफ भी दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी मौलाना निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मुरादाबाद देहात के डिलारी थाना इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने अपने बच्चे के इलाज के लिए एक मौलाना से संपर्क किया. महिला का आरोप है कि मौलाना ने प्रेम प्रसंग के जाल में फंसा लिया. मौलाना निजामुद्दीन ने उसे खुद को अविवाहित बताया था. तब उसने मौलाना से दोस्ती बढ़ा ली. महिला का आरोप है कि मौलाना ने उसके साथ बहला फुसलाकर जबरन दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया.

धर्म परिवर्तन के बाद बदला नाम
धर्म परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम शबीना रख लिया. महिला का कहना है कि 2016 से वह निजामुद्दीन के साथ रह रही थी. हाल ही में निजामुद्दीन के तीन भाई और दो बहनोई ने उसे अकेला देखकर जबरन दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को मामला बताने पर जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसने इसकी शिकायत अपने पति निजामुद्दीन से की तो निजामुद्दीन ने भी उससे कहा कि वह खामोश हो जाए. अगर उसने किसी से यह बात कही तो वह उसे तलाक देकर घर से बाहर निकाल देगा.

तीन भाई और दो बहनोई खिलाफ मामला दर्ज
महिला की शिकायत पर मुरादाबाद के डिलारी थाना पुलिस ने निजामुद्दीन, उसके तीन भाई और दो बहनोई के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी निजामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 15:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें