IND vs AUS Live Score WTC 2023 final: स्मिथ शतक से 5 रन दूर, शतक ठोक हेड नाबाद, कुछ देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) में भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच पहले दिन कांटे की टक्कर दिखी. रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कसा था और 100 के भीतर अपने 3 बैटर्स को पवेलियन भेज दिया. लेकिन बैटिंग करने आए ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने दिन के अंत तक अंजाम बदल दिया. ट्रेविस हेड पहले दिन 146 रन की पारी खेल नाबाद रहे. वहीं, स्टीव स्मिथ भी अपने शतक से महज 5 रन दूर हैं. दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश होगी. पहले दिन तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 327/3 था.

भारत की प्लेइंग-XI

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-XI

डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें