
हाइलाइट्स
ऐपल के लेटेस्ट हेडसेट Vision Pro की कीमत करीब 3 लाख रुपये है.
Apple Vision Pro एडवांस्ड कंप्यूटिंग क्षमताओं के साथ आता है.
Tim Cook ने बताया कि Vision Pro को बनाने में सालों की मेहनत लगी है.
ऐपल ने इस हफ्ते अपने सालाना इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में खास चीज़ों की पेशकश की है. कंपनी ने यहां पर एक मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसकी बात हर तरफ हो रही है. ऐपल ने इसका नाम विजन प्रो रखा है. ये हेडसेट अपनी कीमत की वजह से काफी ज़्यादा चर्चा में है. बता दें कि कंपनी ने इसकी कीमत 3,499 डॉलर (लगभग 2,88,700 रुपये) रखी है.
टिम कुक जहां इसकी खूबियों की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसकी कीमत को लेकर हैरान है. इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये है, और इतने दाम में तो बड़े से बड़ा टीवी और ऐपल के ही 2 आईफोन आ जाएं.
ये भी पढ़ें- कूलर के साथ ये जुगाड़ कर देंगे तो AC की तरह ठंडा होने लगेगा कमरा, ओढ़नी पड़ जाएगी चादर!
तो आखिर इस हेडसेट की इतनी कीमत क्यों है और लोग इसे क्यों खरीदें? ऐसा ही सवाल टिम कुक से भी किया गया. ABC के गुड मॉर्निंग अमेरिका के साथ एक इंटरव्यू में, टिम कुक ने कहा कि विजन प्रो वह सबकुछ कर सकता है जो मैक या आईफोन कर सकते हैं. ये पूछे जाने पर कि क्या एक आम आदमी AR/VR हेडसेट खरीद सकता है? ऐपल के सीईओ ने बताया कि लोग अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति के आधार पर सामान खरीदते हैं.
मिलती है ज़बरदस्त तकनीक
साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस हेडसेट में ज़बरदस्त टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. Apple Vision Pro एडवांस्ड कंप्यूटिंग क्षमताओं के साथ आता है. इस डिवाइस के लिए विशेष तौर पर अलग प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर भी तैयार किए जा रहे हैं.
Tim Cook ने यह भी कहा है कि Vision Pro को बनाने में सालों की मेहनत लगी है और इसे बनाते हुए कंपनी ने लगभग 5000 पेटेंट्स भी फाइल किए हैं.
ऐपल विजन प्रो की सबसे खास बात ये है कि इसे कंट्रोल करने के लिए अलग से किसी कंट्रोलर की जरूरत नहीं होती है. इसे यूज़र्स सिर्फ आंखों और उंगलियों के टैप से ही ऑपरेट कर सकेंगे.
इसमें मैक को भी कनेक्ट किया जा सकेगा. जर्स राइट एज में एक डायल की मदद से AR और VR मोड्स के बीच स्विच भी कर पाएंगे. लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने इसे ‘नए तरह का कंप्यूटर’ कहा है. इसमें यूज़र्स को बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलेगी, और दोनों लेंस में 4K क्वालिटी वीडियो का आनंद भी मिलेगा.
Apple Vision Pro में पावरफुल M2 चिप दिया गया है. साथ ही इसमें M2 पर बेस्ड एक R1 चिप भी मौजूद है. ये 12 कैमरा, 5 सेंसर और 6 माइक्रोफोन को भी सपोर्ट करता है.
.
Tags: Apple, Iphone, Tech news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 14:37 IST








