
बगहा. बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (Valmiki tiger reserve) में बाघ का शिकार की फिराक में भटकते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि बाघ का वीडियो वाल्मीकिनगर क्षेत्र के हाथी नाला इलाके का है, जहां जंगली सूअर नदी में पानी पी रहा है और उसका पीछा बाघ करता हुआ दिख रहा है. बाघ बहुत देर तक शिकार का पीछा करता है और अचानक बिना शिकार किए ही वापस जंगल की ओर लौट जाता है.
यह पहला मौका देखा जा रहा है जहां सामने के शिकार को बाघ आसानी से आजाद कर देता है. जंगल में गश्ती पर निकले वनकर्मियों की टीम ने इस घड़ी को अपने कैमरे में कैद किया है. यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होता दिख रहा है.
वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व में भटक रहे बाघ का वीडियो वनकर्मियों ने बनाया, जंगली सूअर का शिकार किए बिना बाघ वापस जंगल में लौटा। pic.twitter.com/ldzZldda4c
— News18 Bihar (@News18Bihar) June 8, 2023
.
Tags: Bihar viral news, Champaran news, Social Viral, Valmiki Tiger Reserve
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 13:39 IST








