
शिखा श्रेया/रांची. कोलकाता की मशहूर आलू बिरयानी का मज़ा अब रांची में भी लोग उठा रहे हैं. बता दें कि कोलकाता में आलू बिरयानी का चलन काफी है. पर वहां का टेस्ट रांची के किसी रेस्टोरेंट या स्टॉल में शायद ही मिले. लेकिन अब कोलकाता के इस आलू बिरयानी का स्वाद लेकिन आपको आसानी से मिल जाएगा. लालपुर चौक स्थित कमल फार्मा के ठीक ऑपोजिट कोलकाता बिरियानी फैक्ट्री खुली है. अब कोलकाता वाले स्वाद के लिए यहां लोगों का हुज़ूम लगा रहता है. सुबह के 10 बजे से ही इस बिरयानी को चखने के लिए लोग पहुंचने लगते हैं.
बिरियानी फैक्ट्री के संचालक अभिषेक सिंह कहते हैं कि मैंने अपनी प्राइवेट नौकरी छोड़कर रांची में बिरयानी की दुकान खोलने की सोची. क्योंकि मैं कोलकाता से हूं. जब मैं रांची घूमने आया तो देखा यहां आलू बिरयानी मिलती तो है, पर वह स्वाद नहीं है. इसलिए रांची में मैंने कोलकाता बिरियानी फैक्ट्री की शुरुआत की और आज लोगों को यह बिरयानी बेहद पसंद आ रही है.
संचालक अभिषेक बताते हैं कि आधा किलो खोवा और 2 लीटर दूध डाला जाता है. इसमें करीब 80 तरह के खड़े मसालों का हम इस्तेमाल करते हैं. ये मसाले हम अपनी आंखों के सामने धोकर पीसवाते हैं. इसे बनाने के लिए तांबे के पतीले का इस्तेमाल हम करते हैं. कम से कम 3 घंटे धीमी आंच पर इसे पकाकर तैयार किया जाता है. यह सच है कि हम स्वाद मेंटेन करने के लिए क्वॉलिटी से किसी तरह का समझौता नहीं करते. अभिषेक के मुताबिक, हमारी खास बात यह है कि हम सारी चीजें कोलकाता का इस्तेमाल करते हैं चाहे वह मसाला हो या तांबे का पतीला. बिरयानी में डाले जाने वाला प्योर घी भी कोलकाता से आता है.
अभिषेक बताते हैं कि कम से कम दो-तीन घंटे धीमी आंच में बिरयानी को पकने दें. साथ ही हर चीज नापतोल कर डालें. जैसे 1 किलो बिरयानी है तो 100 ग्राम मसाला. बिरयानी मसाला फ्राई के बाद कम से कम 1 किलो दूध जरूर डालें. मसाले को धीमी आंच में आधे घंटे पकाएं, फिर बासमती लंबा दाना चावल डालकर बर्तन के ढक्कन को आटे से अच्छी तरह सील करके छोड़ दें.
लालपुर के रहनेवाले आशुतोष कहते हैं कि हर दिन दोपहर में खाना यही खाता हूं क्योंकि यहां सबसे अच्छी और सस्ती बिरयानी है. पहली बार रांची में कोलकाता का टेस्ट मिल रहा है. बता दें यहां आलू बिरयानी (70 रुपए हाफ प्लेट) के अलावा चिकन बिरयानी (120 हाफ), मटन बिरयानी (140), अंडा बिरयानी (70) भी मिलती हैं. आप इस गूगल मैप के जरिए यहां आकर बिरयानी का लुत्फ उठा सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : January 16, 2023, 13:11 IST








