Panipat News : जन्मदिन की पार्टी मातम में हुई तब्दील, संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, आरोपी फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुमित भारद्वाज/पानीपत. पानीपत क हरिनगर क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई, जब जन्मदिन की पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर की जान चली गई. मृतक के फुफेरे भाई ने ही शराब के नशे में फायरिंग की थी. हालांकि आरोपी गोली लगने के बाद भाई को इलाज के लिए अस्पताल भी लेकर गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. फिलहाल आरोपी फुफेरा भाई फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने मृतक के दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं.

मृतक विजय प्रॉपर्टी डीलर था. बुधवार को विजय का 22वां जन्मदिन था,इसलिए उन्होंने ऑफिस में जन्मदिन की पार्टी रखी थी. साढ़े चार बजे वो आया था, जिसके बाद वो दोस्त दीपक के साथ केक लेने के लिए चला गया. केक लाने के बाद ऑफिस में खूब मौज-मस्ती चल रही थी. तेज आवाज में गाने बज रहे थे कि अचानक खुशी मातम में तब्दील हो गई.

संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली
इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में विजय के फुफेरे भाई सुमित से गोली चल गई और गोली विजय के पेट में जा लगी. गोली लगते ही विजय गिर गया. सुमित और अन्य दोस्त विजय को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सुमित विजय को अपनी गाड़ी में लेकर मॉडल टाउन स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भी गया लेकिन डॉक्टरों ने यहां भी उसे मृत घोषित कर दिया.इसके बाद शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 12:59 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें