CUET PG Exam 2023: कल से शुरू होंगे सीयूईटी पीजी एग्जाम, इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. CUET PG Exam 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम यानी सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. सीयूईटी पीजी परीक्षा 9 जून से 11 जून तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए स्टूडेंट अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

बता दें कि सीयूईटी पीजी 2023 की प्रवेश पात्रता परीक्षा में लगभग 1.68 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करना होगा. बता दें कि परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है. अभ्यर्थी को अपना आईडी प्रूफ और अपना सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट साथ रखना होगा.

CUET PG Exam 2023: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें.
  • यहां होम पेज पर सीयूईटी पीजी 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉग-इन क्रेडेंशियल्स के रूप में आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करके सब्मिट करें.
  • सीयूईटी पीजी हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें.

ये भी पढ़ें-
NIRF Ranking 2023: जेएनयू दूसरे स्थान पर बरकरार, 450 करोड़ रुपये से होगा ये काम
NEET Result 2023: नीट परीक्षा के रिजल्ट का है इंतजार, जानें कब होगा जारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Tags: Admit Card, CUET 2023, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें